खाली रह गए पंजाब पुलिस के हाथ.. तेजिंदर बग्गा को कुरुक्षेत्र से ही वापिस ले गई दिल्ली पुलिस

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

खाली रह गए पंजाब पुलिस के हाथ.. तेजिंदर बग्गा को कुरुक्षेत्र से ही वापिस ले गई दिल्ली पुलिस

Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह की गिरफ्तार के बाद तीन राज्यों की पुलिस के बीच ड्रामा जारी है। ये ड्रामा किस हद तक जाएगा ये कहना अभी मुश्किल है। लेकिन ड्रामा मजेदार है। क्यों मजेदार है? आइए हम बताते हैं। आज सुबह पंजाब पुलिस तेजिंदर सिंह बग्‍गा को अरेस्ट करने उनके घर दिल्ली जाती है। वहां से बग्गा को जबरन अपने साथ गिरफ्तार करके ले जाती है। फिर पंजाब पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली से मोहाली की ओर रवाना होती है। इस बात की खबर फैलती है, थोड़ी देर बाद पंजाब पुलिस पर दिल्ली के पुलिस स्टेशन में बग्गा को अपहरण करने का केस दर्ज होता है। इसके बाद तेजिंदर सिंह बग्‍गा को ले जा रहे पंजाब पुलिस के काफिले को कुरुक्षेत्र में हरियाणा पुलिस द्वारा रोका जाता है और उनसे पूछताछ की जाती है।

अब अंत में हरियाणा पुलिस तेजिंदर सिंह बग्‍गा को दिल्ली पुलिस को सौंप देती है और दिल्ली पुलिस बग्गा को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाती है। अब आप ही बताइए, है ना मजेदार ड्रामा? इतने झमेले के बाद पंजाब पुलिस के हाथ खाली के खाली रह गए।भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित उनके घर से गिरफ्तार करने के मामले में दिल्ली और पंजाब पुलिस के बीच कई घंटे तनातनी चली। आखिरकार दोपहर लगभग पौने तीन बजे दिल्ली पुलिस बग्गा को कुरुक्षेत्र से लेकर दिल्ली रवाना हो गई। वहीं इस पूरे मामले में अब पंजाब पुलिस पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का रुख करने जा रही है। खबर  है कि पंजाब पुलिस का कहना है कि हरियाणा पुलिस ने गैरकानूनी ढंग से उनके काम में अड़चन डाली है। 

अनिल विज नहीं माने-

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि वे दिल्ली पुलिस की तरफ से दर्ज अपहरण के मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं। यदि किसी का अपहरण हुआ है तो उसे रोकना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने दो टूक कहा कि तजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस को ही सौंपा जाएगा। 

क्या है पूरा मामला-

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की। आप नेता ने जब उन्हें भड़काऊ बयान के लिए हुए FIR की जानकारी दी तब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- एक नहीं 100 FIR करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा,अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मै बोलूंगा, चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं। मैं केजरीवाल को छोड़ने नही वाला,नाक में नकेल डाल के रहूंगा।

कपिल मिश्रा ने लगाया था आरोप-

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं। एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता।

 

Tags: Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD