Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

मेवाणी को तीन माह की सजा, कितने लोगों को जेल भेजेगी सरकार : रणदीप सुरजेवाला

Randeep Singh Surjewala, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee, Congress National Spokesperson
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

गुजरात के वडगाम से विधायक जिग्नेश मेवाणी को मेसहाणा की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट से तीन महीने की कैद की सजा सुनाये जाने के बाद कांग्रेस पार्टी उनके समर्थन में उतर आई है। कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मेवाणी के फ्रीडम मार्च का समर्थन करते ट्वीट कर कहा, न दलित की आवाज दबेगी, न गरीब का सर झुकेगा, न वंचित का दमन होने देंगे, सब गुजराती भाई बहन अब जगदीश मेवाणी की इस न्याय यात्रा में साथ हैं। कितने लोगों को जेल भेजेगी भाजपा सरकार! सुरजेवाला ने गुरुवार को अपने बयान में कहा, क्या गुजरात के अंदर दलितों की आवाज बनना, उनके अधिकार उठाना, उनके लिए न्याय का मार्च निकालना अब अपराध है? क्या दशकों से गरीब दलित की जमीन पर जिन लोगों ने कब्जा कर लिया है उसे छुड़वा कर गरीब साथियों को दोबारा जमीन दिलवाने की मांग करना अपराध है? लगता है प्रधानमन्त्री मोदी के गुजरात में अब यह अपराध हो गया है। क्योंकि बापू के गुजरात में यह अपराध नहीं हो सकता, सरदार वल्लभ भाई पटेल के गुजरात में यह कभी अपराध नहीं हो सकता। 

गुजरात तो न्याय की धरती है और उस न्याय की धरती पर आज जिग्नेश मेवानी को इसलिए जेल भेजा जा रहा है क्योंकि उन्होंने धनेरा में न्याय मार्च निकाले जहां पर दलितों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा, हुक्मरान जान लें जो दिल्ली और गुजरात में बैठे हुए हैं। हम न डरेंगे, हम न झुकेंगे अगर दलित की आवाज बनना और उसके लिए न्याय मांगना अपराध है तो हम सब जिग्नेश मेवानी के साथ यह अपराध बार-बार करेंगे। यही संविधान की मांग भी है और यही गुजरात की परिपाटी भी है। गौरतलब है कि विधायक जिग्नेश मेवाणी को मेसहाणा की एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने तीन महीने की कैद सजा सुनाई है। इसके अलावा मेवाणी पर एक हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। हालांकि ये मामला वर्ष 2017 का है। जिग्नेश के अलावा, एनसीपी नेता रेशमा पटेल और सुबोध परमार को तीन महीने की सजा हुई है।

 

Tags: Randeep Singh Surjewala , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Congress National Spokesperson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD