पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया, BJP बोली- सच्चा सरदार है, डरेगा नहीं

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार किया, BJP बोली- सच्चा सरदार है, डरेगा नहीं

Tajinder Pal Singh Bagga, BJP Leader, Tajinder Pal Singh Bagga Arrest, New Delhi, Punjab Police, Indian Penal Code, Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पंजाब पुलिस ने भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है। बग्गा के खिलाफ एक अप्रैल को FIR दर्ज किया गया था। उसपर भड़काऊ बयान देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक धमकी के आरोप को लेकर मामला दर्ज किया गया था। अब इसी मामले में अब गिरफ्तारी हुई है। बग्गा की गिरफ्तारी के बाद अब राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी नेताओं ने अब भगवंत मान सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और समाज को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश की।

आप नेता ने जब उन्हें भड़काऊ बयान के लिए हुए FIR की जानकारी दी तब तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया था। बग्गा ने ट्वीट करते हुए लिखा था- एक नहीं 100 FIR करना, लेकिन केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा,अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओ के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा तो मै बोलूंगा, चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं। मैं केजरीवाल को छोड़ने नही वाला,नाक में नकेल डाल के रहूंगा।वहीं तेजिंदर बग्गा के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा कि पहले 2 पुलिसवाले आए। फिर अचानक पंजाब पुलिस के 10-15 पुलिसवाले आ गए। फिर मुझे पंच मारा और बेटे (बग्गा) को ले गए। उन्होंने बताया कि वहां दिल्ली पुलिस नहीं आई थी।

कपिल मिश्रा का दावा-

भाजपा नेतओं का हमला-

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस के 50 जवान घर से अरेस्ट करके ले गए हैं। एक सच्चा सरदार है उसे ऐसी हरकतों से ना डराया जा सकता है, ना कमजोर किया जा सकता। वहीं दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह बेहद शर्मनाक है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में उनकी पार्टी को मिली सत्ता का राजनीतिक दुरुपयोग राजनीतिक विरोधियों को डराने धमकाने के लिये शुरू कर दिया है। दिल्ली का हर नागरिक संकट की इस घड़ी में तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा के परिवार के साथ खड़ा है।

वहीं आम आदमी पार्टी से विधायक नरेश बालियान ने बीजेपी को लुच्चे-लफंगो की पार्टी कहा है। वह बोले कि तेजिंदर बग्गा को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया। बालियान ने दावा किया कि बग्गा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'जीने नही देंगे' की धमकी दी थी।

क्या है पूरा मामला- 

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी के बाद उन पर निशाना साधा था। बग्गा ने सीएम केजरीवाल को कश्मीरी पंडित विरोधी बताया था। इसके बाद बग्गा के खिलाफ पंजाब में FIR दर्ज कर ली गई थी।

 

Tags: Tajinder Pal Singh Bagga , BJP Leader , Tajinder Pal Singh Bagga Arrest , New Delhi , Punjab Police , Indian Penal Code , Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD