हनुमान चालीसा मामला: जेल से छूटकर पति हाल जानने अस्पताल पहुंचे, मिलते ही रो पड़ीं नवनीत राणा

Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

हनुमान चालीसा मामला: जेल से छूटकर पति हाल जानने अस्पताल पहुंचे, मिलते ही रो पड़ीं नवनीत राणा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा आज जेल से रिहा हो चुके हैं। हालांकि बीमार होने की वजह से नवनीत राणा की रिहाई समय से पहले दोपहर में ही हो गई थी वहीं रवि राणा करीब 4 बजे रिहा हुए। जेल रिहा हुई सांसद राणा को पीठ दर्द की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया था। चार बजे जेल से छूटते ही रवि राणा सबसे पहले नवनीत का हाल जानने अस्पताल पहुंचे और पत्नी नवनीत राणा से मिले। इस दौरान पति पत्नी को देखते ही सांसद भावुक हो गईं और रोने लगी। बुधवार को जमानत मिलने के बाद जरूरी दस्तावेजों को समय पर जेल तक नहीं पहुंचाया जा सका जहां उन्हें रखा गया था इसलिए आज यानी वीरवार को दोनों की रिहाई हुई।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवनीत राणा अमरावती से निर्दलीय सांसद हैं। वहीं उनके पति रवि राणा विधायक हैं। हनुमान चालीसा मामले में गिरफ्तारी के बाद नवनीत राणा की भायखला जेल में तबीयत बिगड़ गई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें गर्दन में स्पॉन्डिलाइटिस की शिकायत है। पूरे 11 दिन बाद राणा दंपति को कोर्ट से जमानत मिली है। 12 रातें उन्हें जेल में गुजारनी पड़ी।जेल से रिहाई के लिए 8 साल की बेटी ने किया था हनुमान चालिसा का पाठ- नवनीत राणा की बेटी आरोही राणा ने मां-बाप की रिहाई के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया था। आरेही ने कहा था- मेरी मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं  भगवान से  प्रार्थना कर रही हूं। 


23 अप्रैल को हुई थी गिरफ्तारी

नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को 23 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। दोनों की गिरफ्तारी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने के विवाद में हुई थी। तब से राणा दंपती न्यायिक हिरासत में थे और हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका को खारिज कर चुका था। राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था।  राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इसके बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Navneet Rana , Member of the Lok Sabha , Lok Sabha , Navneet Rana Bail , Hanuman Chalisa Row , Ravi Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD