Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

जमीनों को बंजर होने से बचाने के लिए जमींदोज पानी की संभाल जरुरी : संदीप हंस

फसलों के अवशेषों को आग लगाए बिना बिजाई करने वाले 20 किसान सम्मानित

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जमीनों को बंजर होने से बचाने के लिए जमींदोज पानी की संभाल बहुत जरुरी है और यदि यह संभाल न की गई तो यह मानवता के लिए खतरनाक साबित होगा। वे आज खेती भवन में फसलों के अवशेषों को आग लगाए बिना बिजाई करने वाले 20 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के लिए रखे समागम दौरान संबोधन कर रहे थे। श्री संदीप हंस ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने हवा,  पानी व धरती को सबसे उच्च दर्जा दिया है व अब गुरु साहिब के सिद्धांतों पर चलने का समय आ गया है ताकि वातावरण की शुद्धता बरकरार रखी जा सके। उन्होंने पानी के गिर रहे स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि किसान जमींदोज पानी को बचाने के लिए आधुनिक खेती ढंगों को अपनाएं व धान की सीधी बिजाई को प्राथमिकता दें। 

उन्होंने कहा कि सीधी बिजाई के लिए डी.एस.आर. ड्रिल(धान की सीधी बिजाई करने वाली मशीन) का प्रयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इस विधि से पानी की बचत होने के साथ-साथ झाड़ भी बढ़ता है व जमीन की उपजाऊ शक्ति भी बरकरार रहती है। डिप्टी कमिश्नर ने प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को प्रगतिशील सोच वाले किसानों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान को कोई समस्या आती है तो वे उनके ध्यान में लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को पंजाब सरकार की ओर से 1500 रुपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे, इस लिए किसान इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने जिले के बाकी किसानों को भी गेहूं के नाड़ को आग लगाए बिना धान की सीधी बिजाई करने की अपील की।

बटाला के नजदीकी गांव में नाड़ को लगाई आग के दौरान हादसाग्रस्त हुई स्कूली बस संबंधी घटना पर चिंता प्रकट करते हुए श्री संदीप हंस ने किसानों को अपील की कि यदि बच्चों की चिंता है तो तुरंत नाड़ को आग लगाने वाली प्रैक्ट्सि बंद की जाए। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेषों को आग लगाने से पैसे तो जरुर बचाए जा सकते हैं, परंतु आने वाले समय में जमीन बंजर बन जाएगी व इसका खामियाजा पूरी मानवता को भुगतना पड़ेगा। समागम दौरान मुख्य कृषि अधिकारी डा. सतनाम सिंह, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना के कृषि वैज्ञानिक डा. तरुनदीप कौर, डिप्टी डायरेक्टर के.वी.के डा. मनिंदर सिंह  ने भी संबोधित करते हुए किसानों को अहम जानकारी दी। इस मौके पर कृषि अधिकारी दपिंदर सिंह, जसवीर सिंह, हरमनदीप सिंह, दीपक पुरी व कृषि विकास अधिकारी जतिन,  धर्मवीर व गगनदीप कौर के अलावा सैंकड़ों किसान भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD