Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

दिव्या दत्ता और गिप्पी ग्रेवाल की माँ फिल्म में एक माँ के संघर्ष और कड़ी मेहनत की कहानी 6 मई 2022 को दुनिया भर में रिलीज़ हो रही है!

Gippy Grewal, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Humble Motion Pictures, MAA, Gurpreet Ghuggi, Divya Dutta, Babbal Rai, Prince Kanwaljit, Vadda Grewal, Raghveer Boli, Aarushi Sharma, Baljit Singh Deo, Happy Raikoti, Ricky Khan, Fateh Shergill, Jay K, Omjee Star Studios
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

इस मदर्स डे के सप्ताहांत पर अरदास और अरदास करां के निर्माता हम्बल मोशन पिक्चर्ज़ ने ओमजी स्टार स्टुडिओज़ के सहयोग से अपनी आने वाली फिल्म 'माँ' से दिया सभी माताओं को सम्मान। इस फिल्म को रवनीत कौर ग्रेवाल और गिप्पी ग्रेवाल ने किया निर्माण; भाना एलए और विनोद असवाल  ने सह-निर्मित। फिल्म का बलजीत सिंह देओ ने खूबसूरती से निर्देशित किया है और राणा रणबीर द्वारा इसकी कहानी लिखी गई है।गिप्पी ग्रेवाल के अलावा, फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेत्री दिव्या दत्ता भी मुख्य भूमिका 'माँ' में हैं। प्रभावशाली स्टार कास्ट में राणा रणबीर, गुरप्रीत घुग्गी, बब्बल राय, आरुषि शर्मा, रघवीर बोली, स्मीप सिंह और वड्डा ग्रेवाल शामिल हैं। इसके अलावा, फिल्म में हमें पंजाबी गायक स्वर्गीय सरदूल सिकंदर और उनकी पत्नी अमर नूरी भी शामिल हैं।

हैप्पी रायकोटी, रिकी खान और फतेह शेरगिल द्वारा लिखे गीतों को जे के और देसी क्रू ने संगीत  दिया है, जिसमें स्वर्गीय सरदूल सिकंदर, अमर नूरी, हरभजन मान, फिरोज खान, कमल खान, करमजीत अनमोल, और रिकी खान ने आवाज़ दी है।फिल्म बनाने के सम्मान में, निर्माता गिप्पी ग्रेवाल कहते हैं, "मैं इस फिल्म का निर्माण करने के लिए सम्मान और गर्व से भरा महसूस करता हूँ, एक माँ की भावनाओं को चित्रित करना एक बड़ी जिम्मेदारी है| मुझे उम्मीद है कि हर कोई फिल्म देखकर अपनी माँ की अपने जीवन में एहमीयत समझेगा।”फिल्म की प्रमुख अभिनेत्री दिव्या दत्ता कहती हैं, "एक सर्वश्रेष्ट माँ की अनमोल भूमिका निभाना मेरे लिए खुशी की बात है।"

अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी ने अपनी खुशी साँझा करते हुए कहा, "हमें विश्वास है कि हमारी फिल्म 'माँ' हर किसी को सभी भावनाओं से रूबरू कराएगी। यह एक शानदार पारिवारिक फिल्म साबित होगी। हमें उम्मीद है कि दर्शक को भी इसे देखने मे मज़ा आएगा, जितना हमें इसे बनाने में मज़ा आया है।”अभिनेता, बब्बल राय ने भी अपनी खुशी साँझा करते हुए कहा, “मैं एक माँ की कृपा और भावनाओं से भरी इस फिल्म का हिस्सा बनकर ख़ुशी महसूस करता हूँ। मुझे अपनी माँ के रूप में दिव्या दत्ता के बेटे की भूमिका निभाने पर गर्व है।"फिल्म के कलाकार फिल्म का हिस्सा बनने के लिए अपना आभार व्यक्त करते हैं, "इस फिल्म की कहानी सबसे अनोखी है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक माँ दुनिया के साजिशकर्ताओं के खिलाफ अपने बच्चों के जीवन की खातिर डट जाती है। हमें यकीन है कि दर्शक हमारे प्रयासों की सराहना करेंगे और फिल्म की अवधारणा को पसंद करेंगे।”

 

Tags: Gippy Grewal , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Humble Motion Pictures , MAA , Gurpreet Ghuggi , Divya Dutta , Babbal Rai , Prince Kanwaljit , Vadda Grewal , Raghveer Boli , Aarushi Sharma , Baljit Singh Deo , Happy Raikoti , Ricky Khan , Fateh Shergill , Jay K , Omjee Star Studios

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD