Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने प्रदेश में विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की

Chief Secretary Himachal Pradesh, Ram Subhag Singh, Himachal Pradesh, Shimla, Chief Secretary Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 May 2022

Last updated on: May 02, 2022, 00:00 IST

मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने आज यहां प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) एवं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की निर्माणाधीन सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की।मुख्य सचिव ने निष्पादन एजेसियां को सभी परियोजनाएं समयबद्ध पूर्ण करने के लिए आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यों के पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित की तथा समय-समय पर निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 2591 किलोमीटर लम्बे 19 राष्ट्रीय राजमार्ग हैं, जिसमें से 1025 किलोमीटर की मरम्मत एवं विकास कार्य हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।विश्व बैंक पोषित ग्रीन हाइवे के तहत स्वीकृत 213 किलोमीटर केन्द्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय, 784 किलोमीटर एन.एच.ए.आई. के तहत तथा 569 किलोमीटर का मरम्मत व विकास कार्य बी.आर.ओ. द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय उच्च मार्ग विंग को सौंपे गए राष्ट्रीय राजमार्गों से संबंधित विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए पुलों के निर्माण, भूस्खलन से प्रभावित सड़कों पर निर्माण कार्य, चट्टान स्थिरीकरण, रॉक फॉल शमन तथा भूमि अधिग्रहण से संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने शिमला-मटौर सड़क पर शिमला से घंडल, ब्रह्मपुखर से कन्दरौर पुल वाया घाघस और हमीरपुर से नादौन तक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। मुख्य सचिव ने पठानकोट-चक्की-मंडी सड़क पर नूरपुर के समीप खुशीनगर और मंडी के समीप खलियार, चंडीगढ़-मण्डी-मनाली सड़क पर बिंद्रावणी से जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह तक सड़क के मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राम सुभग सिंह ने सभी सम्बन्धित विभागों को निर्माण स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए ताकि आपसी समन्वय से निर्णय कर कार्यों में और तेजी लाई जा सके। बैठक में प्रधान सचिव लोक निर्माण भरत खेड़ा, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, एन.एच.ए.आई., केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, वन, हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड व अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। प्रदेश के विभिन्न जिलों के उपायुक्त एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। 

 

Tags: Chief Secretary Himachal Pradesh , Ram Subhag Singh , Himachal Pradesh , Shimla , Chief Secretary Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD