उद्धव सरकार से बोले राज ठाकरे- 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाओ, वरना दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा चलेगी

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

उद्धव सरकार से बोले राज ठाकरे- 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाओ, वरना दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा चलेगी

Raj Thackeray , Maharashtra Navnirman Sena , MNS , Hanuman Chalisa, Udhav Thackrey
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

महाराष्ट्र , 02 May 2022

Last updated on: May 02, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद थम नहीं रहा है। नवनीत राणा अभी जेल में ही हैं और वहीं दूसरी ओर  MNS चीफ राज ठाकरे हनुमान चालीसा को लेकर एक और बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि अगर लाउडस्पीकर पर अजान होगी तो हम भी हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। हजारों तालियों की गूंज के बीच राज ने ये एलान किया और ये भी कहा कि वो महाराष्ट्र में दंगा नहीं कराना चाहते। लेकिन अगर कोई प्यार से नहीं समझेगा तो इसमें हम क्या कर सकते हैं।

अपने बयानों की वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले राज ठाकरे इस नए बयान के बाद मुश्किलों में पड़ गए हैं। पुलिस ने उन्हें नोटिस थमा दिया है। पुलिस ने उन्हें रैली में नियम तोड़ने पर नोटिस दिया है। पुलिस ने धारा 149 के तहत ये नोटिस भेजा है। अब खबर ये भी है कि आपराधिक रिकॉर्ड वाले कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले सकती है।पुलिस ने राज ठाकरे के भाषण का टेप भी मंगाया है। औरंगाबाद में रविवार की रैली में राज ठाकरे ने धमाकेदार भाषण दिया, उसकी गूंज पुलिस के कानों में लग चुकी है। पुलिस टेप को आज पूरा सुनेगी और फिर अगर उसमें कुछ गलत पाया जाता है तो वो एक्शन के बारे में भी विचार कर सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि औरंगाबाद में हुई राज ठाकरे की रैली को शर्तों के साथ अनुमति मिली थी। अब पुलिस टेप मंगाकर ये देखेगी कि शर्तों का कितना पालन हुआ। दरअसल पुलिस ये परखना चाहती है कि जिन 16 शर्तों के साथ राज ठाकरे को औरंगाबाद में रैली की इजाजत मिली थी उसे पूरा किया गया या नहीं और अगर उन शर्तों का उल्लंघन हुआ तो फिर राज ठाकरे पर कार्रवाई भी हो सकती है। वहीं ओवैसी की पार्टी के सांसद इम्तियाज अली ने कल की रैली के बाद पुलिस से राज ठाकरे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा कि पुलिस से विनती है कि वह राज ठाकरे पर कार्रवाई करे। राज ठाकरे ने कहा था कि एक बार हो जाने दो।आखिर इसका क्या मतलब है पुलिस पता करे।

3 तारीख डेडलाइन

राज ठाकरे अपने बयान पर अब भी कायम है। उन्होंने कहा कि वह मस्जिदों से 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने की बात पर अडिग हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर सभी हिंदू इन धार्मिक स्थलों के बाहर हनुमान चालीसा चलाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश सरकार लाउडस्पीकर हटा सकती है, तो महाराष्ट्र सरकार को कौन सी बात रोक रही है।

 

Tags: Raj Thackeray , Maharashtra Navnirman Sena , MNS , Hanuman Chalisa , Udhav Thackrey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD