1 मई को मजदूर दिवस पर कैबिनेट मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा की ओर से स्थानीय लेबर अड्डे पर पहुंच कर श्रमिकों को मिठाई खिला कर उन्हें मजदूर दिवस की बधाई देते हुए कहा कि श्रमिक वर्ग के हितों के लिए प्रदेश सरकार हमेशा कार्यशील है व उनकी ओर से क्षेत्र के श्रमिकों के हित में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस दौरान उन्होंने 2 मिनट का मौन रख शिकागो के शहीद मजदूरों को याद भी किया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार श्रमिकों के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है और उन्हें हर बुनियादी सुविधा देने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को उनके हित में सरकार की ओर से चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार मजदूर वर्ग की मांगों को लेकर बहुत गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम मेहनतकश लोगों को सलाम करते हैं क्योंकि देश व समाज की तरक्की में मजदूर वर्ग का बहुत बड़ा योगदान होता है।इस मौके पर बाबा विश्वकर्मा मजदूर यूनियन वेलफेयर सोसायटी की ओर से कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस मौके पर प्रधान श्री सुखदेव सिंह, चेयरमैन राकेश सिद्धू, दयाल लाली, जीवन लाल, विनोद कुमार सहित मजदूर साथी भी मौजूद थे।