हनुमान चालीसा मामला: आज नवनीत राणा को नहीं मिली जमानत.. जेल में ही काटनी पड़ेगी और रातें

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

हनुमान चालीसा मामला: आज नवनीत राणा को नहीं मिली जमानत.. जेल में ही काटनी पड़ेगी और रातें

नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई। अब कोर्ट सोमवार को इस मामले में सुनवाई करेगा। दोनों पक्षों की दलील पूरी हो चुकी है।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुबंई , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा और विधायक रवि राणा को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाई। अब कोर्ट सोमवार को इस मामले में सुनवाई करेगा। दोनों पक्षों की दलील पूरी हो चुकी है। आज कोर्ट नंबर 54 में एक गर्मागर्म बहस हुई और इस दौरान बचाव पक्ष ने कहा कि राणा दंपती के केस में मसाला जोड़ना के लिए राजद्रोह की धारा लगाई गई है। वहीं सरकारी पक्ष ने इसे जान बूझ कर सरकार गिराने की साजिश करार देते हुए जमानत का विरोध किया है। 

कोर्ट में सुनवाई के दौरान नवनीत राणा के वकील की तरफ से कहा गया कि, आज्ञाकारी नागरिक शर्तों का पालन करता है। जब पुलिस ने राणा को निवेदन किया कि आप मातोश्री मत जाइए और कहा गया कि अगर आप जाएंगे तो लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ सकता है। तो उसके बाद वो वहां नहीं गईं। नवनीत राणा की तरफ से पेश हुए वकील ने राजद्रोह मामले का जिक्र करते हुए कोर्ट में कहा कि, मेरे कहने से किसी व्यक्ति की मान मर्यादा कम होती हो या उसका अपमान होता है यह राजद्रोह नहीं होगा। मेरे ख्याल से यह राजद्रोह का मामला तो है ही नहीं। हम किसी ग्रुप के साथ वहां नहीं गए, हम कोई गुंडे लेकर नहीं गए। हम तो अकेले जाना चाह रहे थे। जो भी भीड़ जमा हुई थी वो सरकार के समर्थन में थी, ना नवनीत राणा के समर्थन में थी।


इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने अदालत को बताया कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण राणा दंपती ने चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने का काम किया है। उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को हिंदू विरोधी साबित करने के लिए यह सब किया।

राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया जिसके बाद राणा दम्पति को गिरफ्तार कर लिया गया था।

जेल से रिहाई के लिए 8 साल की बेटी ने किया था हनुमान चालिसा का पाठ- 

आरोही राणा ने कहा- मेरी मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं प्रार्थना कर रही हूं। आपको बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने की चुनौती दी थी। जिसके बाद दोनों पर ही महाराष्ट्र पुलिस ने राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था को चुनौती देने, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगे भड़काने वाली बयानबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभी नवनीत राणा और उनके पति दोनों जेल में बद हैं। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने लगाए थे आरोप-

शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन है। नवनीत ने यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज लिया था। राउत ने इस मामले की जांच ED से कराने की मांग की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लकड़वाला को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसकी पिछले साल सितंबर में आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी।

क्या था पूरा मामला- 

राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इस बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।


 

Tags: Navneet Rana , ravi rana , uddhav thackeray , hanuman chalisa , mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD