Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

एलवीकाउंटी चैंपियनशिप : पुजारा के शतक से टीम ससेक्स को मिली बढ़त

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Pujara, Durham
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 30 Apr 2022

Last updated on: Apr 30, 2022, 00:00 IST

भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने होव में डरहम के खिलाफ अपने 'एलवीकाउंटी चैंपियनशिप' मैच के दूसरे दिन ससेक्स की टीम की तरफ से अपना तीसरा शतक जड़ा। 34 वर्षीय पुजारा 128 रन पर नाबाद थे, जब खराब रोशनी के कारण शुक्रवार को 13 ओवर शेष रहते हुए खेल को समाप्त किया गया था। ससेक्स ने पांच विकेट खोकर 362 रन बनाए थे और 139 रन से टीम आगे चल रही था। भारतीय टीम के बल्लेबाज ने 198 गेंदों में 16 चौके लगाकर 128 रन बनाए। ससेक्स की शुरूआत खराब रही क्योंकि टीम के कुछ खिलाड़ी चोट के कारण बाहर थे। टीम को शुरूआती तीन मैचों में से दो में 10 विकेट और एक पारी से हार का सामना करना पड़ा था।

पुजारा ने इससे पहले डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 और वोरस्टरशायर के खिलाफ 109 रन बनाए थे, लेकिन काउंटी के लिए यह उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी थी क्योंकि उन्होंने टॉम क्लार्क के साथ 143 रनों की साझेदारी की थी। दोनों बल्लेबाजों के बीच वोरस्टरशायर के खिलाफ 121 रन बनाए थे। क्लार्क अपने अर्धशतक तक पहुंचने के तुरंत बाद आउट हो गए। इससे पहले ससेक्स ने दूसरे दिन 82 रन से शुरुआत की थी, जिसमें टीम ने एक विकेट भी खो दिया था। डरहम अपने प्रमुख तेज गेंदबाज क्रिस रशवर्थ की अनुपस्थिति के कारण खराब फार्म में थी। ससेक्स ने दिन का अपना पहला विकेट 95 पर खो दिया, जब अली ने पॉट्स को एलबीडब्ल्यू किया। 

नाइट वॉचमैन मेसन क्रेन मैट सैलिसबरी की एक अच्छी डिलीवरी से पहले 60 गेंदों में बच गए। टीम ने तीन विकेट खोकर 108 रन बनाए। लेकिन उसके बाद पुजारा क्रीज पर आए। टॉम अलसॉप ने भी उनके साथ क्रीज पर थे। अलसॉप और पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े। पुजारा ने डरहम के स्पिनरों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए दो ओवर में पांच चौके जड़े। पुजारा ने सिर्फ पांच पारियों में 152.00 की औसत से 456 रन बनाए हैं। वह वर्तमान में शान मसूद (671 रन) के बाद इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Pujara , Durham

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD