Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नियमों के अनुसार बसें चलाने वाले ट्रांसपोर्टरों के कल्याण के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध : लालजीत सिंह भुल्लर

ट्रांसपोर्टरों की जायज़ माँगों संबंधी गंभीरता से विचार करने का भरोसा

Laljit Singh Bhullar, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 Apr 2022

Last updated on: Apr 25, 2022, 00:00 IST

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज कहा कि पंजाब सरकार नियमों अनुसार बसें चलाने वाले ट्रांसपोर्टरों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।यहाँ अलग-अलग बस ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये स. लालजीत सिंह भुल्लर ने ट्रांसपोर्टरों की जायज़ माँगों संबंधी गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया कि उनकी उचित माँगों संबंधी जल्दी ही रचनात्मक फ़ैसला लिया जायेगा। बड़े ही सकारात्मक माहौल में हुई इस मीटिंग के दौरान मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ट्रांसपोर्ट उद्योग को प्रफुल्लित करने के लिए दृढ़ है, जिसके चलते ही मुख्यमंत्री पंजाब स. भगवंत सिंह मान की तरफ से बीते दिनों राज्य के ट्रांसपोर्टरों की तरफ खड़े मोटर टैक्सों /एरियर को बिना किसी जुर्माने के अगले तीन महीनों में जमा करवाने के लिए समय दिया गया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से स्टेट कैरिज़ टैक्स पहले ही घटा दिया गया था और अब जो ट्रांसपोर्टर ऑपरेटर टैक्स अदा करने में नाकाम रहे थे, उनके लिए सरकार की तरफ से एमनेस्टी स्कीम के अंतर्गत राहत दी गई है। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टरों की तरफ से गाड़ीयों के बनते टैक्स पर 10 प्रतिशत सोशल सिक्युरिटी सैस हटाने की माँग संबंधी मंत्री ने कहा कि यह मामला वित्त विभाग से सम्बन्धित है परन्तु फिर भी वह इस संबंधी वित्त विभाग के साथ संबंध करेंगे।मोटर टैक्सों /एरियर को बिना किसी जुर्माने के अगले तीन महीनों में जमा करवाने के लिए समय देने के लिए मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान और परिवहन मंत्री श्री लालजीत सिंह भुल्लर का धन्यवाद करते हुये ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि सरकार के इस फ़ैसले से निजी बस सर्विस मालिकों को बहुत बड़ा लाभ मिला है जिससे कोविड के कारण भारी आर्थिक संकट में से निकल कर फिर से आत्म-निर्भर होने का मौका मिलेगा। ट्रांसपोर्टरों की तरफ से श्री भुल्लर को भरोसा दिलाया गया कि पंजाब सरकार को उनकी तरफ से पूर्ण सहयोग दिया जायेगा।मीटिंग में दूसरों के अलावा सचिव परिवहन विभाग श्री विकास गर्ग, राज्य परिवहन कमिशनर श्री विमल कुमार सेतिया, परिवहन निर्देशक श्रीमती अमनदीप कौर, अतिरिक्त राज्य परिवहन कमिशनर श्री अमरबीर सिंह सिद्धू और कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Laljit Singh Bhullar , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD