Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंजाब पुलिस ने मोस्ट वांटेड आतंकवादी चरनजीत पटियालवी को डेरा बस्सी से किया गिरफ्तार

2010 से भगौड़ा हुआ पटियालवी था बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सक्रिय मैंबर

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, S.A.S. Nagar Police, Mohali Police, Dera Bassi, Anti Gangster Task Force, AGTF, Babbar Khalsa International, BKI, Gurpreet Singh Bhullar, Charanjit Patialavi, Butta Singh Wala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

डेरा बस्सी , 24 Apr 2022

Last updated on: Apr 24, 2022, 00:00 IST

पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने रविवार को मोस्ट वांटेड आतंकवादी और बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बी.के.आई.) माड्यूल के सक्रिय मैंबर चरनजीत सिंह उर्फ पटियालवी को गिरफ्तार किया, जोकि पिछले 12 सालों से अलग-अलग पहचान और ठिकानों से गिरफ्तारी से बच रहा था।ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार ने हाल ही में गैंगस्टरों के विरुद्ध कार्यवाही तेज करने के लिए डीजीपी पंजाब वी.के भावरा की निगरानी अधीन एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व वाली एक ए.जी.टी.एफ. का गठन किया है।इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये डी.आई.जी. ए.जी.टी.एफ. गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पटियाला के गाँव बूटा सिंह वाला के निवासी चरनजीत पटियालवी को थाना माछीवाड़ा में एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 4/5और ग़ैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट की धारा 17 /18 /20 के अधीन दर्ज एफ.आई.आर. नंबर 154 तारीख़ 23-07-2010 में भगौड़ा करार दिया गया था। हालाँकि, पटियालवी के एक अन्य साथी मृतक आतंकवादी गुरमेल सिंह बोबा निवासी बूटा सिंह वाला को इस मामले में डेटोनेटर और आरडीएक्स की बरामदगी समेत गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि भरोसेयोग सूचना के बाद एआईजी ए.जी.टी.एफ. गुरमीत सिंह चौहान और डीएसपी एजीटीऐफ बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में एजीटीएफ की टीमों ने पटियालवी को डेरा बस्सी के गाँव लाली के गुरुद्वारा साहिब के नजदीक से गिरफ्तार किया।श्री भुल्लर ने कहा, ‘‘पटियालवी, ग्रंथी का भेष धारण करके इस समय पश्चिमी बंगाल के खड़गपुर स्थित गुरुद्वारा साहिब में रह रहा था और किसी भी संचार साधन का प्रयोग नहीं कर रहा था।’’ उन्होंने आगे कहा कि दोषी के कब्ज़े में से पश्चिमी बंगाल के पते वाले अलग-अलग पहचान पत्र बरामद किये गए हैं।भुल्लर ने कहा कि अगली जांच की प्रक्रिया जारी है, इसके साथ अन्य गिरफ्तारियां और अहम खुलासे होने की आशा है।चरनजीत उर्फ पटियालवी बी.के.आई आतंकवादी माड्यूल, पंजाब पुलिस ने 2010 में पर्दाफाश किया था, का सक्रिय मैंबर था। यह माड्यूल 2007 में लुधियाना के शिंगार सिनेमा बम धमाकों और 2010 में काली माता मंदिर, पटियाला और अम्बाला में हुए बम धमाकों की साज़िस में शामिल था। पंजाब पुलिस ने 2010 में पटियालवी के बाकी सभी साथियों को गिरफ्तार कर लिया था।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , S.A.S. Nagar Police , Mohali Police , Dera Bassi , Anti Gangster Task Force , AGTF , Babbar Khalsa International , BKI , Gurpreet Singh Bhullar , Charanjit Patialavi , Butta Singh Wala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD