Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडू़आं में दूसरे चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़

पंजाब की विरासत बेहद समृद्ध हैः युवा पीढ़ी को पंजाब के इतिहास से परिचित कराने का माध्यम बन सकती हैं फिल्में :कुलतार सिंह संधवा

Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan, Kultar Singh Sandhwan, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घडू़आं , 21 Apr 2022

Last updated on: Apr 21, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घडू़आं में दूसरे चंडीगढ़ म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल का भव्य आगाज़ हुआ, जिस दौरान पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवान ने बतौर मुख्यातिथि कैंपस में शिरकत की। फेस्टिवल की ओपनिंग सेरेमनी में प्रसिद्ध भारतीय फिल्म डायरेक्टर, प्रोडयूसर श्री इम्तियाज अली, अभिनेता श्री सौरभ शुक्ला, श्री दिलीप सेन, श्री अखिलेंद्र मिश्रा, श्री शाहिद माल्या, सपना चौधरी, श्री केसी बोकाडिया, श्रीमति प्रीति शप्रू, श्री अभिषेक दुधिया, श्री गेवी चहल के साथ श्री सतिंदर सत्ती, अर्जुमन मुगल, राणा जुगना और कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुईं, जिस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा सभी प्रख्यात गणमान्यों को सम्मानित किया गया।इस दौरान पंजाब विधानसभा स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब की एक समृद्ध विरासत है और युवा पीढ़ी को इसके बारे में जागरूक करने के लिए फिल्में एक महत्वपूर्ण मंच साबित होंगी। उन्होंने कहा कि कृषि के साथ-साथ पंजाब की विरासत को संजोकर हमें आने वाली पीढि़यों के लिए एक नया पंजाब बनाने की जरूरत है, जिसके लिए पंजाब सरकार हर संभव प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पंजाब को विदेश जाने वाले युवाओं के लिए पंजाब में ही उचित अवसर मुहैया करवाने चाहिए। 

उन्होंने युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जीवन में शिक्षकों और माता-पिता का सम्मान बहुत जरूरी है, जिससे हम एक बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रयासों और बुनियादी ढांचे की प्रशंसा करते हुए कहा कि यूनिवर्सिटी पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देने में सक्षम है।इस अवसर पर प्रसिद्ध निर्देशक श्री इम्तियाज अली ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ भूमि पर गुरुओं और संतों का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि यहां की नदियां, नहरें, कृषि और पर्यावरण की समृद्ध विरासत है। उन्होंने छात्रों से पंजाब की विरासत, नदियों और पर्यावरण को संरक्षित करने का आग्रह किया।इस दौरान प्रसिद्ध एक्टर, राइटर और फिल्म डायरेक्टर सौरभ शुक्ला ने इस उत्सव के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की और कहा कि फिल्में अभिव्यक्ति का साधन हैं और हमें जीवन की वास्तविकता को शानदार तरीके से बताने की अनुमति देती हैं, जबकि अनुभवी फिल्म निर्माता के सी बोकाडिया ने उत्सव के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इसने उन्हें एक लंबे अरसे के बाद एक मंच पर एक साथ रहने का अवसर दिया।

इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेत्री प्रीति सप्रू ने कहा कि पंजाब इस तरह समृद्ध करना होगा, ताकि हमारी युवा पीढ़ी इसे छोड़कर विदेशों में पलायन की प्रवृत्ति को छोड़ दे। उन्होंने कहा कि पंजाबी के बिना कोई पंजाब नहीं है। हमें अपने इतिहास के बारे में सभी अच्छी चीजों को संरक्षित करने और उनके संरक्षण में योगदान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सतनाम सिंह संधू के प्रयास सराहनीय हैं और मुझे विश्वास है कि इनकी पैरवी में पंजाबी सभ्यता और फल-फूलेगी।इस दौरान चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू ने अपने संबोधन में कहा कि सिनेमा विचारों की अभिव्यक्ति का माध्यम है। इस प्रकार यह महत्वपूर्ण है कि सिनेमा के रूप में कला को संरक्षित और बढ़ावा दिया जाए और इस दिशा में इस प्रकार के फेस्टिवल अधिक महत्व रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को एक बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना चाहिए था तथा मेरा प्रस्ताव है कि इस साल के अंत में एक बड़ा फिल्म एंड म्यूजिक फेस्टिवल आयोजित किया जाए, जिसमें 50 हजार लोग इन हस्तियों से प्रेरित हों।

फेस्टिवल के दूसरे दिन, म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन यानी 22 अप्रैल को दि कश्मीर फाइल्ज के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अभिनेत्री पल्लवी जोशी सहित टीम चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कैंपस में पहुंचेगी और छात्रों के साथ बातचीत करेगी। इसके अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक दुधैया और अखिलेंद्र मिश्रा के साथ विशेष टॉक शो छात्रों को प्रोत्साहित करेगा।ॾगौरतलब है कि 2 दिवसीय फेस्टिवल फिल्म प्रेमियों, छात्रों और उभरते फिल्म निर्माताओं को न केवल ट्राईसिटी से, बल्कि पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश जैसे आसपास के राज्यों के फिल्म निर्माताओं और इंडस्ट्री के पेशेवरों की महत्वपूर्ण भागीदारी और उत्साह को देखने का अवसर प्रदान कर रहा है। उल्लेखनीय है कि म्यूजिक एंड फिल्म फेस्टिवल के लिए 150 से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं, जिसके तहत फीचर फिल्म, लघु फिल्म, वृत्तचित्र, एनिमेटेड फिल्म, म्यूजिक फिल्म फेस्टिवल के दौरान दर्शकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करेगा।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan , Kultar Singh Sandhwan , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD