Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

ड्रेसिंग रूम में अच्छे माहौल के कारण वार्नर कर रहे हैं अच्छी बल्लेबाजी : सुनील गावस्कर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Sunil Gavaskar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 Apr 2022

Last updated on: Apr 28, 2022, 00:00 IST

भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में फ्रेंचाइजी में बदलाव से दिल्ली कैपिटल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद कैंप का हिस्सा रह चुके वार्नर अपनी नई फ्रेंचाइजी के लिए बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल के सबसे रोमांचक सत्र में वार्नर के लगातार बल्लेबाजी प्रदर्शन की तारीफ करते हुए गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का यह सीनियर बल्लेबाज ड्रेसिंग रूम के अंदर सकारात्मक माहौल का लुत्फ उठा रहे हैं, जो उसकी फॉर्म से जाहिर होता है। उन्होंने कहा, "कभी-कभी जब आप अच्छा नहीं कर रहे होते हैं, तो ड्रेसिंग रूम में माहौल अच्छा नहीं होता है और यह आपके खेल को प्रभावित करता है। 

ऐसा लगता है कि डेविड वार्नर के साथ हुआ है। जब से वह दिल्ली में आए हैं, वार्नर खुश दिखते हैं और आप उसके प्रदर्शन में देख सकते हैं।" गावस्कर ने कहा, "यह टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी ऊपर उठाता है क्योंकि वे जानते हैं कि वह एक गुणवत्ता वाले खिलाड़ी हैं। डेविड वार्नर जिस फ्रेंचाइजी के लिए खेले हैं, उसके लिए वह कितना शानदार खिलाड़ी रहे हैं। यह सबको पता है। उन्होंने कहा कि उनका वापसी करते हुए देखना यह बहुत ही शानदार रहा है।" ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए पारी को गति देने के लिए वार्नर की तारीफ करते हुए कहा कि वार्नर की फिटनेस उन्हें साल दर साल अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर रही है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Sunil Gavaskar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD