मां की रिहाई के लिए नवनीत राणा की 8 साल की बेटी ने पढ़ी हनुमान चालीसा, बोली- मम्मी-पापा को छोड़ दो

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मां की रिहाई के लिए नवनीत राणा की 8 साल की बेटी ने पढ़ी हनुमान चालीसा, बोली- मम्मी-पापा को छोड़ दो

नवनीत राणा और विधायक रवि राणा दोनों जेल में है। उनकी रिहाई पर 29 अप्रैल को कोर्ट में फैसला होना है। मां-बाप की रिहाई के लिए उनकी 8 साल की बेटी आरोही राणा ने अमरावती में अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 28 Apr 2022

Last updated on: Apr 28, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा और विधायक रवि राणा दोनों जेल में है। उनकी रिहाई पर 29 अप्रैल को कोर्ट में फैसला होना है। मां-बाप की रिहाई के लिए उनकी 8 साल की बेटी आरोही राणा ने अमरावती में अपने आवास पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से दोनों को जल्द से जल्द रिहा करने की अपील की है।

आरोही राणा ने कहा- मेरी मम्मी और पापा को जल्द ही छोड़ दिया जाए इसलिए मैं प्रार्थना कर रही हूं। आपको बता दें कि सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा ने महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री उद्धव ठाकरे के निवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पाठ करने की चुनौती दी थी। जिसके बाद दोनों पर ही महाराष्ट्र पुलिस ने राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था को चुनौती देने, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने और दंगे भड़काने वाली बयानबाजी के आरोप में गिरफ्तार किया है। अभी नवनीत राणा और उनके पति दोनों जेल में बद हैं। 

शिवसेना नेता संजय राउत ने लगाए थे आरोप-

शिवसेना सांसद संजय राउत ने दावा किया था कि निर्दलीय सांसद नवनीत राणा का अंडरवर्ल्ड के साथ कनेक्शन है। नवनीत ने यूसुफ लकड़वाला से 80 लाख रूपये का कर्ज लिया था। राउत ने इस मामले की जांच ED से कराने की मांग की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लकड़वाला को ईडी ने गिरफ्तार किया था। उसकी पिछले साल सितंबर में आर्थर रोड जेल में मौत हो गई थी।

राउत ने बुधवार को संवाददाताओं से बातचीत में संदेह जताया कि हनुमान चालीसा के पाठ को लेकर उठे राजनीतिक विवाद का कोई अंडरवर्ल्ड कनेक्शन तो नहीं है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नवनीत राणा को बचाने की कोशिश कर रही है। राउत ने कहा, यूसुफ का अवैध धन राणा के खाते में है। ईडी राणा को चाय कब पिलाएगी? डी-गैंग को क्यों बचाया जा रहा है? भाजपा चुप क्यों है?

क्या है पूरा मामला- 

राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इस बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 


 

Tags: navneet rana , hanuman chalisa , aarohi rana , ravi rana , uddhav thackeray , sanjay raut

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD