Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

भारत और मालदीव के बीच किया जाएगा संसदीय मैत्री समूह का गठन : ओम बिरला

Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 Apr 2022

Last updated on: Apr 27, 2022, 00:00 IST

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत और मालदीव के बीच संसदीय राजनय को और अधिक बढ़ाने और संसदों के शिष्टमंडलों के दौरों को बढ़ावा देने के लिए संसदीय मैत्री समूह का गठन करने की बात कही है।  नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर मालदीव संसद (मजलिस) के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मोहम्मद नशीद के ऊपर पिछले साल हुए हमले पर बात करते हुए कहा कि यह हमला कायरतापूर्ण था और भारतीय संसद सहित भारत की समस्त जनता के लिए चिंता का विषय था। द्विपक्षीय बातचीत के दौरान लोक सभा अध्यक्ष ने भारत एवं मालदीव संसदों के बीच संसद के डिजिटलीकरण, आर्काइविंग और विधायी ड्राफ्टिंग के क्षेत्रों में और अधिक सहयोग पर संसदीय सहयोग संबंधी समझौता ज्ञापन के सफल कार्यान्वयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कदमों से मालदीव की संसदीय संस्थाओं की क्षमता निर्माण में मदद मिल रही है।

बिरला ने संसदीय राजनय तथा निकटतम सम्बन्धों के सन्दर्भ में दोनों देशों की संसदों के बीच विचार विनिमय एवं सहयोग के सशक्तिकरण पर जोर देते हुए वर्ष 2022-23 में मालदीव मजलिस की फॉरेन रिलेशन्स कमिटी तथा मजलिस की पार्लियामेंट्री एकांउट कमिटी को द्विपक्षीय एवं बहुपक्षीय महत्व के विषयों पर विचार करने के लिए भारत आमंत्रित किया। उन्होंने आगे मालदीव संसद (मजलिस) के अध्यक्ष मोहम्मद नशीद को अवगत कराया कि भारतीय संसद चर्चा एवं संवाद का एक महत्वपूर्ण केंद्र है और संसद के हाल के सत्रों में जलवायु परिवर्तन, कोविड-19 जैसे अनेक वैश्विक मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई जिनका सीधा सरोकार सामान्य जनता से होता है। उन्होंने निमार्णाधीन नए संसद भवन के विषय में मोहम्मद नशीद को बताया कि नए संसद भवन का निर्माण कार्य इसी वर्ष पूरा कर लिया जाएगा तथा वर्ष के अंत में होने वाला संसद का शीतकालीन सत्र इस नए भवन में आयोजित किया जाएगा।

 

Tags: Om Birla , BJP , Bharatiya Janata Party , Lok Sabha Speaker Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD