थाने में मजे से चाय पीती दिखीं नवनीत राणा.. 1 दिन पहले कहा था- ना पानी पिलाया ना बाथरूम जाने दिया

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

थाने में मजे से चाय पीती दिखीं नवनीत राणा.. 1 दिन पहले कहा था- ना पानी पिलाया ना बाथरूम जाने दिया

नवनीत राणा के इन आरोपों के जवाब में मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट के साथ शेयर किए गए वीडियो में नवनीत राणा को पानी की बोतल के साथ दिखाया गया है। साथ ही वह कप में चाय पीते हुए भी देखी जा सकती हैं।

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 26 Apr 2022

Last updated on: Apr 26, 2022, 00:00 IST

नवनीत राणा और उनके पति की गिरफ्तारी का मामला तेजी पकड़ रहा है। नवनीत राणा ने रविवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को लिखी चिट्ठी में आरोप लगाए थे कि मुंबई पुलिस द्वारा उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है, उन्हें पीने को पानी नहीं दिया गया और पूरी रात बाथरूम भी नहीं जाने दिया। इस चिट्ठी का संज्ञान लेते हुए लोकसभा स्पीकर ने पुलिस से इस मामले जवाब मांगा था।

नवनीत राणा के इन आरोपों के जवाब में मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने एक ट्वीट किया है। ट्वीट के साथ शेयर किए गए वीडियो में नवनीत राणा को पानी की बोतल के साथ दिखाया गया है। साथ ही वह कप में चाय पीते हुए भी देखी जा सकती हैं। बगल में उनके पति भी बैठे दिख रहे हैं। यह वीडियो खार पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है।


नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उन्हें मुंबई पुलिस ने पीने का पानी भी नहीं देती है। अब इसके जवाब में कमिश्नर ने कहा, इसके बाद भी हमें कुछ और कहने की जरूरत है? संजय पांडे के इस ट्वीट को राणा के आरोपों का जवाब माना जा रहा है, जो उन्होंने मुंबई पुलिस पर लगाए थे।

पुलिस कमिश्नर के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग- 

नवनीत राणा ने अपनी चिट्ठी में मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश पर उनके और उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

क्या है पूरा मामला- 

राणा दम्पति ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। राणा दम्पति के इस ऐलान के बाद शनिवार को सुबह से ही उनके घर के बाहर भारी संख्या में शिवसैनिक जुट गए थे। उन्होंने दिनभर राणे दंपत्ति के घर के बाहर हंगामा किया। शिवसैनिकों ने राणे दम्पति पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में शिवसैनिकों ने कहा था कि उनके लिए मातोश्री मंदिर की तरह है। इस बाद नवनीत राणा और उनके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। 


 

Tags: navneet rana , CP mumbai , sanjay pandey , Uddhav Thackeray , hanuman chalisa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD