Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आज टाइम मैंनेजमेंट करना काफी कठिन हो गया है : सुधा चंद्रन

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Sudha Chandran, Naagin 6
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 24 Apr 2022

Last updated on: Apr 24, 2022, 00:00 IST

लोकप्रिय अभिनेत्री सुधा चंद्रन अभी 'नागिन 6' में नजर आ रही हैं। उनका कहना है कि आज के दौर में टाइम मैंनेजमेंट करना काफी कठिन हो गया है क्योंकि हम सभी एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करने की जल्दबाजी में हैं।" उन्होंने कहा, "शायदा हमारी परिस्थितियों या असुरक्षा ने हमें ऐसा बना दिया है। हम वास्तव में किसी को दोष नहीं दे सकते। हम सभी अपने करियर में व्यस्त हैं। फिल्म उद्योग से होने के बावजूद मुझे समझ में नहीं आता कि हमें 24 घंटे काम करने की शिकायत क्यों करनी पड़ती है क्योंकि इसे हमने खुद चुना है और हम अच्छे से जानते हैं कि यह कैसे काम करता है।" उन्होंने आगे कि "हम अपने रास्ते में आने वाले किसी भी अवसर को जाने नहीं देना चाहते हैं और हम सभी समय से पहले सब पा लेना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "कभी-कभी ऐसा होता है जब मैं 24 घंटे मुंबई और हैदराबाद जैसे दो अलग-अलग शहरों में काम करती हूं। 

जैसे मैं मुंबई में 'नागिन 6' में काम कर रही हूं और तभी अचानक हैदराबाद में टेलीकास्ट का मुद्दा हो जाता है, तो इसके लिए मुझे वापस जाना होगा। मेरे जी तेलुगु प्रोजेक्ट के लिए और वहां कुछ सीन को फिर से शूट करना होगा। लेकिन इसके लिए मुझे कोई शिकायत और पछतावा नहीं है क्योंकि आखिरकार मुझे यही पसंद है और मैं इसके लिए प्रतिबद्ध हूं।" उनके अनुसार, "रविवार या छुट्टी के दिन अब छुट्टी की तरह महसूस नहीं होते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "टेलीविजन में काम करने के कारण हमे वास्तव में रविवार की छुट्टी नहीं मिलती है। मैंने देखा है कि जिन लोगों की रविवार की छुट्टी होती है, वे भी घर से काम करते हैं। लेकिन हां अगर एपिसोड अच्छा है। तो निश्चित रूप से हम रविवार की छुट्टी ले सकते हैं और परिवार और दोस्तों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं। काम के कुछ क्षेत्रों में प्रतिबद्धता जरूरी होती है, और हमें इसे पूरा करना चाहिए।"

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Sudha Chandran , Naagin 6

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD