Friday, 17 May 2024

 

 

खास खबरें आपका वोट इस बार देश और संविधान को बचाने के नाम पर : अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने श्री दुर्गियाना मंदिर में पूजा-अर्चना की सुखबीर सिंह बादल ने बठिंडा में विकास कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए लोगों से हरसिमरत कौर बादल का समर्थन करने का आग्रह किया हमारा 2 साल में किया गया काम पिछली सरकारों के 70 साल से भी ज्यादा है : मीत हेयर पंजाब में जवान और किसान दोनों नाराज : विजय इंदर सिंगला दीपा सिंगला ने लोकसभा चुनाव कार्यालय हल्का खरड़ का उद्घाटन किया आप और अकालियों को वोट देने का मतलब है, भाजपा को वोट देना : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एलपीयू के विद्यार्थियों ने शिक्षा मंत्रालय की राष्ट्रीय रोबोटिक्स और ड्रोन प्रतियोगिता में जीता 5 लाख का अनुदान राणा कंवर पाल सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस अभियान समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की भरोसे की ताकत से पटियाला की बेटी करेगी जिले का सर्वपक्षीय विकासः परनीत कौर मणिपुर में महिलाओं का अपमान करने वाली भाजपा होगी सत्ता से बाहर - गुरजीत औजला मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरदासपुर से आप उम्मीदवार शैरी कलसी के लिए किया प्रचार, कादियां में की विशाल जनसभा हिंदुस्तान के मुसलमानों को मोदी सरकार की योजनाओं का मिला है पूरा लाभः जमाल सिद्धिकी राहुल गाँधी और अरविन्द केजरीवाल सनातन धर्म के दुश्मन : डा. सुभाष शर्मा मेयर चुनाव में लोकतंत्र की हत्या करने और करवाने वालों का बीजेपी क्यों दे रही साथ: डॉ. एसएस आहलूवालिया वकीलों के साथ गुरजीत औजला ने की मुलाकात आपका एक-एक वोट केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की मजबूत सरकार बनाएगा : कंगना रनौत ब्लाक खुईखेड़ा के सभी सेंटरों में मनाया नेशनल डेंगू दिवस पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी 17 मई को दूसरे फेसबुक लाइव दौरान लोगों के साथ करेंगे बातचीत गुरजीत सिंह औजला ने लिया डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का आशीर्वाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने रायबरेली में राहुल गांधी के लिए मांगे वोट

 

आईपीएल: दिल्ली कैपिटल्स ने 15 रन से गंवाया मैच, आरआर अंक तालिका में पहले पायदान पर पहुंची

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Rajasthan Royals, Jos Buttler, Indian Premier League 2022, Delhi Capital
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 22 Apr 2022

जोस बटलर (116) के शानदार शतक और प्रसिद्ध कृष्णा (3/22) की गेंदबाजी की बदौलत यहां वानखेड़े स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 34वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 15 रनों से हरा दिया। राजस्थान ने 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 222 रन बनाए थे। 223 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे दिल्ली के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और पृथ्वी शॉ ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों ने दो ओवर में 14 रन बटोरे। ट्रेंट बोल्ट अपने पहले ओवर में आठ रन देने के बाद दूसरे ओवर में भी महंगे साबित हुए। उन्होंने दूसरे ओवर में 11 रन दिए। 

प्रसिद्ध कृष्णा ने पावरप्ले में टीम राजस्थान को पहली सफलता दिलाई और दिल्ली को जोरदार झटका दिया। प्रसिद्ध ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर वॉर्नर को सैमसन के हाथों कैच कराया। वॉर्नर 14 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अगले छठे ओवर में रविचंद्रन अश्विन ने अपना पहला शिकार बनाया। उन्होंने पहली गेंद पर सरफराज खान को प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कराया। सरफराज तीन गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली ने पहले पावरप्ले में दो विकेट खोकर 55 रन बनाए। दूसरी ओर, ओबेड मकॉय अपने दूसरे ओवर में भी बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने इस ओवर में कुल 26 रन लुटाए। 

उनके ओवर में पृथ्वी शॉ और ऋषभ पंत ने मिलकर तीन चौके और एक छक्का लगाया। कप्तान ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। रविचंद्रन अश्विन ने दूसरी सफलता हासिल करते हुए पृथ्वी शॉ को अपना शिकार बनाया। अश्विन ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ को 37 के स्कोर पर बोल्ट के हाथों कैच कराया। वहीं, रियान पराग के ओवर में पंत ने दो छक्के और एक चौका लगाया और कुल 22 रन बटोर।ऋषभ पंत को प्रसिद्ध कृष्णा के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जीवनदान मिला जब युजवेंद्र चहल ने उनका आसान कैच छोड़ दिया। 

हालांकि दो गेंद के बाद ही पंत ने एक और हवाई शॉट खेला और देवदत्त पडिक्कल के हाथों अपना कैच थमा बैठे। पंत 24 गेंद में 44 रन बनाकर आउट हुए। युजवेंद्र चहल ने अक्षर पटेल को अपनी फिरकी में फंसाया और गिल्लियां बिखेर दी। अक्षर इस दौरान सिर्फ एक रन बना पाए। विकेट गिरते चले गए और दिल्ली की मुश्किलें बढ़ती चली गईं। इस बार शार्दुल ठाकुर रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्हें रियान पराग के थ्रो पर सैमसन ने आउट किया। शार्दुल ने सात गेंदों पर 10 रन बनाए। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने ओवर में एक और झटका दिया। उन्होंने ललित यादव को वापस पवेलियन भेजा। यादव ने 24 गेंदों में दो छक्के और तीन चौके की मदद से 37 रन बनाए।

वहीं, रोवमन पॉवेल ने आखिरी ओवर में मैच को एक बार फिर रोमांचित बना दिया। उन्होंने मकॉय के ओवर में लगातार तीन छक्के जड़े, जिससे दिल्ली को जीत की उम्मीद जगी। हालांकि, मकॉय ने तीसरी गेंद नो बॉल फेंकी थी, लेकिन अंपायर ने थर्ड अंपायर की कॉल नहीं ली और गलत फैसला देने का उनपर आरोप लगा। इस बीच दोनों टीमों के बीच हल्की बहस भी हुई, लेकिन मैच को आगे बढ़ाया गया। आखिरी तीन गेंदों में टीम को 18 रन की जरूरत थी लेकिन टीम बनाने में कामयाब नहीं रही। वहीं, राजस्थान रॉयल्स ने टीम को 15 रन से हरा दिया। वहीं, इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में पहले नंबर पर पहुंच गई। टीम ने सात मैच में से पांच में जीत दर्ज की है और दिल्ली कैपिटल्स की यह चौथी हार है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Rajasthan Royals , Jos Buttler , Indian Premier League 2022 , Delhi Capital

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD