Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

भागने वाला था जहांगीरपुरी हिंसा में गोली चलाने वाला सोनू चिकना उर्फ यूनुस, अब खूब तोड़ रही पुलिस

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गोली चलाने वाला सोनू दिल्ली पुलिस की रिमांड में एक-एक राज उगल रहा है। दिल्ली पुलिस ने सोनू को उसके घर से तकरीबन 500 मीटर दूर से गिरफ्तार किया था

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

दिल्ली , 23 Apr 2022

Last updated on: Apr 23, 2022, 00:00 IST

जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद अंसार और सोनू उर्फ यूनुस पुलिस रिमांड पर है। इस मामले में दिन-ब-दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जहांगीरपुरी हिंसा मामले में गोली चलाने वाला सोनू दिल्ली पुलिस की रिमांड में एक-एक राज उगल रहा है। दिल्ली पुलिस ने सोनू को उसके घर से तकरीबन 500 मीटर दूर से गिरफ्तार किया था।

सोनू उर्फ यूनुस अपने घर के पास किसी से पैसे लेने के लिए आया था ताकि फरारी के दौरान वह पैसे का इस्तेमाल कर सके। गोली चलाने के बाद सोनू को ये मालुम था कि उसकी गिरफ्तारी तय है। इसी वजह से वो पैसे लेने के लिए पहुंचा था। ABP न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक  टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस को ये भनक लग गई थी कि सोनू जहांगीरपुरी में अपने घर के पास आने वाला है और जैसे ही सोनू उर्फ यूनुस अपने घर के पास पहुंचा तो दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों की माने तो सोनू उर्फ यूनुस के 8 भाई हैं और उसके 4 भाई भी गुनाह की दलदल में कूद चुके हैं। सोनू और उसके चार भाइयों पर गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। सोनू का एक भाई जिसका नाम हुसैन है उसके ऊपर तकरीबन 40 मुकदमे दर्ज हैं। सोनू उर्फ यूनुस का एक भाई जिसका नाम अयूब अली है वो पिछले तकरीबन 2 महीने से दिल्ली की जेल में बंद है। सोनू और उसके भाई इलाके में चिकन बेचने का काम करते हैं सोनू जहांगीर पुरी में ही चिकन का ठेला लगाता था, इसलिए उसे सोनू चिकना कहकर भी बुलाया जाता था।

सात दिन पहले ही रची गई थी साजिश

 जहांगीरपुरी हिंसा एक सोची-समझी साजिश का नतीजा थी और इसके लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी। इस हिंसा की साजिश एक सप्ताह पहले ही रच गई थी, जिसे अंजाम देने के लिए छतों पर पत्थर, रोड और ईंटें जमा कर ली गई थी। इस सारी हिंसा का मास्टरमाइंड अंसार ही है। रिपोर्ट के मुताबिक रामनवमी वाले दिन अंसार ने करीब एक दर्जन लोगों के साथ कुशल चौक के पास एक बैठक की थी। इसी बैठक में हिंसा की पूरी प्लानिंग की गई थी। इस मीटिंग में यह तय हुआ था कि हनुमान जयंती की शोभायात्रा को कुशल चौक से नहीं गुजरने दिया जाएगा।

क्या है जहांगीरपुरी हिंसा

16 अप्रैल को हनुमान जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान पथराव के बाद दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा भड़क गई थी, जिसमें एक आम नागरिक और आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक दोनों समुदायों के 25 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है और जिसमें अंसार को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

 

Tags: jahangirpuri , crime , sonu chikna , yusuf , delhi police , shoot , violence

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD