Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिल्ली में पालतू जानवरों की दुकान पर छापे में 19 कछुए व 40 तोते जब्त

Crime News, Crime News India, Delhi Police, 19 Tortoises, 40 Parrots, 40 Special Species Parrots, Delhi Shastri Park, Gaurav Gupta, Animal Welfare Officer, Deputy Commissioner Police Joy Tirkey, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Jun 2023

Last updated on: Jun 24, 2023, 00:00 IST

दिल्ली पुलिस ने उत्तरपूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में एक पालतू जानवर की दुकान पर छापेमारी में 19 विशेष प्रजाति के कछुए और 40 विशेष प्रजाति के तोते बरामद किए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि दुकानदार मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को उन्हें शास्त्री पार्क इलाके में प्रतिबंधित विशेष प्रजाति के कछुए और तोते की बिक्री की सूचना मिली।

पीएफए संगठन के पशु कल्याण अधिकारी शिकायतकर्ता गौरव गुप्ता ने कहा कि उन्होंने शास्त्री पार्क में बुलंद मस्जिद के पास स्थित एक पक्षी की दुकान में प्रतिबंधित प्रजातियों के कछुओं और तोतों की अवैध बिक्री देखी थी। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और शिकायतकर्ता और उनकी टीम के साथ छापेमारी की गई।

पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर भाग गया। डीसीपी ने कहा, तलाशी लेने पर हमें 19 विशेष प्रजाति के कछुए और 40 तोते बरामद हुए। शास्त्री पार्क थाने में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने कहा, जांच चल रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Delhi Police , 19 Tortoises , 40 Parrots , 40 Special Species Parrots , Delhi Shastri Park , Gaurav Gupta , Animal Welfare Officer , Deputy Commissioner Police Joy Tirkey , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD