Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने वाशिंगटन डीसी में एफएटीएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया

Nirmala Sitharaman, Union Minister for Finance & Corporate Affairs, BJP, Bharatiya Janata Party, International Monetary Fund, IMF, FATF Global Network
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वाशिंगटन , 22 Apr 2022

Last updated on: Apr 22, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमन ने 21 अप्रैल 2022 को वाशिंगटन डीसी में एफएटीएफ मंत्रिस्तरीय बैठक में भाग लिया, जिसे विश्व बैंक समूह और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की 2022 स्प्रिंग मीटिंग्स के दौरान आयोजित किया गया था।यह बैठक 2022-24 के लिए एफएटीएफ की रणनीतिक प्राथमिकताओं का समर्थन करके और रणनीतिक प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए उपयुक्त वित्त पोषण सुनिश्चित करने की दिशा में मंत्रियों की प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए मंत्रियों द्वारा तय की गयी रणनीतिक दिशा प्रदान करने पर केंद्रित थी। रणनीतिक प्राथमिकताओं में एफएटीएफ ग्लोबल नेटवर्क को सुदृढ़ करना; आपसी मूल्यांकन की एफएटीएफ प्रणाली; अंतरराष्ट्रीय लाभकारी स्वामित्व पारदर्शिता को बढ़ाना, आपराधिक संपत्तियों को प्रभावी रूप से वापस पाने के लिए क्षमताओं में वृद्धि करना, डिजिटल विकास का लाभ उठाना, एफएटीएफ रणनीतिक प्राथमिकताओं के लिए सतत वित्त पोषण सुनिश्चित करना आदि शामिल हैं।

बैठक के दौरान, वित्त मंत्री ने धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और प्रसार वित्तपोषण का मुकाबला करने में भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा लाभकारी स्वामित्व पारदर्शिता, परिसंपत्ति वसूली और वैश्विक वित्तीय प्रणाली की सुरक्षा में एफएटीएफ वैश्विक नेटवर्क की भूमिका के सम्बन्ध में एफएटीएफ द्वारा किये जा रहे कार्य की सराहना की। श्रीमती सीतारमन ने रणनीतिक प्राथमिकताओं को समर्थन देते हुए कहा कि भारत धन शोधन, आतंकवादी वित्तपोषण और सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार के वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक गठबंधन से जुड़े प्रयास के लिए एफएटीएफ को आवश्यक संसाधन तथा समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , Union Minister for Finance & Corporate Affairs , BJP , Bharatiya Janata Party , International Monetary Fund , IMF , FATF Global Network

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD