Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय

 

गुजरात में बुलडोजर पर सवार हुए ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन... सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन भारत यात्रा पर हैं। दो दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव में वह आज अहमदाबाद पहुंचे हैं

Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गुजरात , 21 Apr 2022

Last updated on: Apr 21, 2022, 00:00 IST

ब्रिटिश PM बोरिस जॉनसन भारत यात्रा पर हैं। दो दिवसीय यात्रा के पहले पड़ाव में वह आज अहमदाबाद पहुंचे हैं। ब्रिटिश पीएम के लिए एक मेगा रोड शो का आयोजन किया गया था। उनके काफिले का स्वागत ढोल, बांसुरी और तालियों की गड़गड़ाहट से किया गया। गाड़ी में बैठे जॉनसन ने हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन किया।

PM बोरिस जॉनसन ने हलोल में जेआईडीसी पंचमहल में नई जेसीबी बुलडोजर फैक्ट्री का दौरा किया और बुलडोजर की सवारी भी की। उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो की वायरल होने की सबसे खास वजह जहांगीरपुरी में पिछले कल बुलडोजर द्वारा हुई अवैध मकानों को तोड़ा जाना है। बोरिस की ये फोटो लोग खूब शेयर कर रहे हैं।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने गांधीनगर के अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल गांधीनगर गिफ्ट सिटी में गुजरात बायोटेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। 

इस मौके पर ब्रिटिश पीएम ने कहा, भारत और रूस के बीच ऐतिहासिक रूप से बहुत अलग संबंध हैं, शायद पिछले कुछ दशकों में रूस और यूके के संबंध से भी अलग। हमें उस वास्तविकता को देखना होगा, लेकिन स्पष्ट रूप से मैं इसके बारे में नरेंद्र मोदी से बात करूंगा।  भारत पहले ही यूक्रेन का मुद्दा उठा चुका है, जैसा कि आप प्रधानमंत्री मोदी के साथ कल्पना कर सकते हैं।

गुजरात में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि हम इस साल के अंत तक भारत के साथ एक और मुक्त व्यापार समझौता पूरा करने की उम्मीद कर रहे हैं। हमारे पास अपनी सुरक्षा और रक्षा साझेदारी को गहरा करने का भी मौका है।

 

Tags: boris , johnson , bulldozer , india , prime minister

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD