Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के लिए 13 मोबाइल मेडिकल यूनिट की शुरुआत ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : ली-जिंग को मात देकर अर्जुन-हरिहरन मेंस डबल्स के दूसरे राउंड में पहुंचे अंबाला छावनी का शहीद स्मारक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा स्मारक, युवा पीढ़ी को मिलेगा वास्तविक इतिहास : बी.एल. वर्मा वनडे विश्व कप के बाद जिंदगी बदली, ट्रॉफी जीतने का सिलसिला जारी रखेंगे' : हरमनप्रीत कौर गर्मियों में कॉफी पीना फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए शरीर पर क्या पड़ता है असर नीट यूजी पुनर्परीक्षा : सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध : धर्मेंद्र प्रधान अंबाला घरेलू हवाई अड्डा जल्द होगा शुरू, देश का 165वां एयरपोर्ट बनने की उम्मीद : बी.एल. वर्मा भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार अमृतसर में सीमा पार से संचालित आतंकवादी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति दो हैंड ग्रेनेड सहित काबू डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में ‘प्रोजेक्ट जीवनजोत’ बाल भिक्षावृत्ति के खिलाफ बना एक मिसाल अभियान सी.पी. राधाकृष्णन को जल शक्ति मंत्रालय की प्रमुख नदी अंतर्संबंध और जल संरक्षण पहलों के बारे में जानकारी दी गई कविन्द्र गुप्ता ने डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय की 17वीं सीनेट बैठक की अध्यक्षता की जयंत चौधरी ने AI से चलने वाली सोलर स्किल वैन को हरी झंडी दिखाई पंजाब सरकार ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के तीर्थयात्रियों के लिए विशेष रेलगाड़ियों की मांग की: हरपाल सिंह चीमा जिनके मन में देश के प्रति आस्था व निष्ठा नहीं, उनके लिए भारत की धरती धर्मशाला नहीं हो सकती : योगी आदित्यनाथ करूर में बाइक चालक को बचाने में कार दुर्घटनाग्रस्त, गर्भवती महिला समेत तीन लोगों की मौत कफ विकार दूर कर मानसिक समस्याओं में राहत देता है नाड़ी शोधन प्राणायाम पुष्कर सिंह धामी ने 221 नवनियुक्त कर्मचारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र बिरसा मुंडा सामाजिक न्याय की खोज में राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे : सी.पी. राधाकृष्णन

 

अफगानिस्तान की पारी और 300 रन से हार, टेस्ट इतिहास में टीम इंडिया ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

Sports News, Cricket, Manav Suthar, India, Afghanistan, New Chandigarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 16:32 IST

भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित एकमात्र टेस्ट मैच को पारी और 300 रन के विशाल अंतर से अपने नाम किया। यह टेस्ट में पारी के अंतर से टीम इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल (100) और कप्तान शुभमन गिल (126) की शतकीय पारियों के दम पर 564/8 का स्कोर खड़ा करते हुए अपनी पहली पारी घोषित की।

इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी महज 152 रन पर सिमट गई। इस इनिंग में डेब्यूटेंट मानव सुथार ने महज 33 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। भारत ने मेहमान टीम को फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर किया, जिसके जवाब में अफगान टीम दूसरी पारी में सिर्फ 35.5 ओवरों में ही ढेर हो गई। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2018 में राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध पारी और 272 रन से जीत दर्ज की थी।

भारत साल 2018 में बेंगलुरु टेस्ट में अफगानिस्तान के खिलाफ पारी और 262 रन से मैच अपने नाम कर चुका है। साल 2007 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ पारी और 239 रन के अंतर से मैच अपने नाम किया था। साल 2017 में भारत ने ठीक इसी अंतर के साथ श्रीलंका को नागपुर में शिकस्त दी थी। भारतीय सरजमीं पर पारी के अंतर से इससे बड़ी जीत वेस्टइंडीज ने हासिल की थी।

साल 1958 में ईडन गार्डन्स में खेले गए उस मुकाबले को मेजबान टीम ने पारी और 336 रन से अपने नाम किया था। इसके अलावा, किसी एशियाई टीम की सबसे बड़ी जीत के मामले में पाकिस्तान सबसे आगे है, जिसने साल 2002 में न्यूजीलैंड को पारी और 324 रन से हराया था। यह टेस्ट इतिहास में अफगान टीम की सबसे बड़ी हार भी है।

इससे पहले साल 2018 में उसे भारत के हाथों पारी और 262 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। साल 2025 में इस टीम को जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से हराया था। दूसरी पारी में अफगानिस्तान सिर्फ 112 रन पर सिमट गई, जो इस टीम का टेस्ट पारी में तीसरा न्यूनतम स्कोर है। अफगानिस्तान जून 2018 में भारत के विरुद्ध 103 रन पर ढेर हो चुकी है; उसी टेस्ट की पहली पारी में यह टीम सिर्फ 103 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Manav Suthar , India , Afghanistan , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD