Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कई जगह हुए धमाके, 6 की मौत

Crime News, Crime News World, 6 killed, Multiple Blasts, Shia Neighbourhood, Kabul
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

काबुल , 19 Apr 2022

Last updated on: Apr 19, 2022, 00:00 IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के शिया हजारा इलाके में एक लड़कों के स्कूल में मंगलवार को हुए 3 धमाकों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। इसकी पुष्टि अफगान कैपिटल ने की। ये जानकारी आरएफई/आरएल की रिपोर्ट से सामने आई है। काबुल पुलिस कमान के प्रवक्ता खालिद जादरान ने आरएफई/आरएल को बताया कि राजधानी के पश्चिमी इलाके दश्त-ए-बारची में स्थित अब्दुल रहीम शाहिद हाई स्कूल में धमाका हुआ। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ कि कितने बच्चे इससे हताहत हुए हैं। एक सुरक्षा अधिकारी ने जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए को बताया कि विस्फोट हथगोले के कारण हुए थे। अभी तक किसी भी समूह ने धमाकों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

आरएफई/आरएल ने बताया कि यह स्कूल राजधानी के पश्चिमी इलाके दश्त-ए-बारची में स्थित है, जो मुख्य रूप से हजारा समुदाय का निवास स्थान है और इसे पहले भी आतंकवादी इस्लामिक स्टेट समूह ने निशाना बनाया था। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्विटर पर कहा कि धमाकों से हमारे शिया भाई हताहत हुए हैं। तालिबान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जांचकर्ताओं के एक दल ने घटनास्थल पर काम शुरू कर दिया है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि विस्फोट उस समय हुआ जब छात्र अपनी सुबह की कक्षाओं से बाहर आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, मई 2021 में अफगान राजधानी के उसी क्षेत्र में एक स्कूल के पास बम धमाकों में कम से कम 85 नागरिक मारे गए, जिनमें मुख्य रूप से स्कूली छात्राएं और दर्जनों अन्य घायल हो गए।

 

Tags: Crime News , Crime News World , 6 killed , Multiple Blasts , Shia Neighbourhood , Kabul

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD