Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गेहूं के सिकुड़े दाने को लेकर न घबराएं किसान, पंजाब सरकार किसानों के साथ : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने दाना मंडी होशियारपुर में करवाई गेहूं की खरीद की शुरुआत

Bram Shanker Jimpa, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Apr 2022

Last updated on: Apr 15, 2022, 00:00 IST

कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने आज दाना मंडी होशियारपुर में गांव पट्टी के किसान मंगल सिंह की गेहूं की ढेरी से गेहूं खरीद शुरु करवाते हुए कहा कि मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से मंडियों में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार गेहूं के सिकुड़े दाने को लेकर किसानों में काफी घबराहट थी लेकिन उन्हें घबराने की जरुरत नहीं क्योंकि पंजाब सरकार उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की छोटी से छोटी समस्या के प्रति चिंतित है और हर समस्या का समाधान निकालने का पूरा प्रयास किया जाएगा।  अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल व अन्य अधिकारियों सहित फसल की खरीद शुरु करवाते हुए कैबिनेट मंत्री ने किसानों से बातचीत की व अधिकारियों की ओर से अनाज मंडियों में किए प्रबंधों के बारें उनकी प्रतिक्रिया हासिल की।

 इस दौरान उन्होंने मंडी में अलग-अलग ढेरियों पर जाकर गेहूं की फसल देखते हुए अधिकारियों व खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी किस्म की समस्या न आए। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जिले की 64 मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है व किसानों की सुविधा के लिए मंडियों में पीने वाले पानी, छाया और अन्य सुविधाओं का पूरा इंतज़ाम किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार जिले की मंडियों में करीब 3,75,687 मीट्रिक टन गेहूं की आमद की उम्मीद है जिसकी खरीद व लिफ्टिंग के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि शुक्रवार सांय तक जिले की मंडियों में 11585 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है व 4.09 करोड़ की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि मंडियों में पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है, इस लिए किसान व आढ़ती इस बारे में चिंता न करें। इस अवसर पर जिला कंट्रोलर खाद्य व आपूर्ति श्रीमती रेनू बाला वर्मा, आढ़ती एसोसिएशन के चेयरमैन पंडित तरसेम मोदगिल, प्रधान जगदीश पाल, नरेंद्र मोहन शर्मा, श्री संदीप सैनी, वरिंदर शर्मा बिंदू, श्री सुमेश सोनी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

 

Tags: Bram Shanker Jimpa , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD