Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

समानता और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं डॉ. अम्बेडकर : गोविंद सिंह ठाकुर

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu, Ambedkar Jayanti, Babasaheb Ambedkar, Baba Sahib Ambedkar, Dr. B R Ambedkar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर समानता और ज्ञान के प्रतीक माने जाते हैं। उन्होंने जीवन भर समाज में समानता के लिये संघर्ष किया। आज का दिन उनके प्रति सम्मान व्यक्ति करने के लिये समानता तथा ज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह बात शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली विधानसभा के अंतर्गत पतलीकूहल में डॉ. भीमराव जयंती समारोह के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्वाजंलि भी अर्पित की।गोविंद ठाकुर ने कहा कि बाबा साहिब अम्बेडकर की सोच थी कि प्रत्येक व्यक्ति पढ़ा-लिखा हो और विशेषकर महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ताकि एक समृद्ध समाज की स्थापना हो सके। उन्होंने समाज के पिछडे़, मजलूमों व दलितों के उत्थान के लिये कड़ा संघर्ष किया और इन वर्गों को समाज की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। बाबा साहिब का मानना था कि देश से जातिवाद को समाप्त किया जाना चाहिए। समाज में समरसता तब तक नहीं आ सकती जब कि जातिवाद जैसी कुरीतियों समाज में मौजूद हैं। 

उन्होंने कहा कि भाषायी विषमताएं समाज की उन्नति में बाधा हैं। इनको दूर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अनेक भाषाएं सीखनी चाहिए ताकि वह देश में कहीं पर भी अपने आप को सक्षम समझें। उन्होंने कहा कि वह समाज में नशे जैसी बुराई के प्रबल विरोधी थे। उनका मानना था कि युवाओं को केवल और केवल अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का नशा होना चाहिए ताकि देश की तरक्की में उनका योगदान हो।उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। युवा पीढ़ी को उनके विचारों की जानकारी होना जरूरी है। उनका मानना था कि वे इतिहास नहीं बना सकते जो इतिहास को भूल जाते हैं।इससे पूर्व, गोविंद ठाकुर ने मनाली माल रोड़ के समीप भी बाबा साहिब की जयंती समारोह के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित की।हि.प्र. भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहिब के सामाजिक-राजनैतिक विचारों को पूरे राजनीतिक परिवेश में सम्मानित किया जाता है। जीवन का कोई क्षेत्र नहीं है जो अंबेडकर के विचारों से प्रभावित न हो। उन्होंने अशिक्षित और निर्धन लोगों को जागरूक बनाने के लिये काम किया।

मूक और अशिक्षित तथा निर्धन लोगों को जागरूक बनाने के लिये मूकनायक और बहिष्कृत भारत साप्ताहिक पत्रिकाएं सम्पादित की।भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष शिव चंद ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब ने अपने जीवन के 65 सालों में देश को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व संवैधानिक अनेक क्षेत्रों में कार्य करके राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया। उन्होंने दलित वर्गों के उत्थान का जो कार्य किया है, इसे स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। छुआछूत व जाति-पाति ने हमारे समाज को बूरी तरह से जकड़ रखा था। बाबा साहिब इसकी लगातार खिलाफत करते रहे और एक बड़ी लड़ाई उन्होंने लड़ी ताकि समाज में सद्भाव स्थापित हो सके।इस अवसर पर महिला मण्डलों व स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।मनाली नगर परिषद के अध्यक्ष चमन कपूर, उपाध्यक्ष मनोज लारजे, पंचायत समिति अध्यक्ष कुंदन ठाकुर, सदस्य शीतल ठाकुर, ग्राम पंचायत प्रधान सुनी देवी, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, महामंत्री ठाकुर दास व देवेन्द्र ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बाल मुकुंद राणा, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बोद्ध, सचिव मंजुलता, पंचायत समिति सदस्य शीतल शालू के अलावा भाजपा के पदाधिकारी व पंचायती राज संस्थानों के चुने हुए प्रतिनिधि वड़ी संख्या में स्थानीय जनता इस अवसर पर उपस्थित थी।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu , Ambedkar Jayanti , Babasaheb Ambedkar , Baba Sahib Ambedkar , Dr. B R Ambedkar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD