Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

वर्ष 2021 के लिए न्यूजीलैंड के 'प्लेयर ऑफ द ईयर' चुने गए टिम साउदी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, KKR, Tim Southee, New Zealand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ऑकलैंड , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को गुरुवार को सर रिचर्ड हैडली पदक से नवाजा गया। यह पुरस्कार कैलेंडर वर्ष में शानदार प्रदर्शन करने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर को दिया जाता है। तीन दिवसीय पुरस्कार समारोह के अंतिम दिन साउदी के अलावा पेन किनसेला को बर्ट सुटक्लिफ पदक दिया गया जबकि डेवोन कॉनवे को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुना गया। साल की सर्वश्रेष्ठ घरेलू महिला क्रिकेटर का पुरस्कार नेंसी पटेल को मिला जबकि सर्वश्रेष्ठ घरेलू पुरुष क्रिकेटर पुरस्कार संयुक्त रूप से टॉम ब्रूस और रॉबी ओडोनेल को दिया गया। मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे 33 साल के साउदी को 2021 में स्वदेश और विदेश दोनों जगह टेस्ट और सीमित ओवरों के फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के लिए साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना गया।

साउदी ने पिछले साल 23.88 के औसत से 36 टेस्ट विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लार्डस में इंग्लैंड के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 43 रन देकर छह विकेट चटकाए। उन्होंने भारत के खिलाफ साउथम्पटन में आईसीसी वल्र्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम की खिताबी जीत के दौरान भी पांच विकेट हासिल किए। साउदी के नाम 338 टेस्ट विकेट दर्ज हैं जो देश के सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैडली से 93 विकेट कम हैं। साउदी ने मुंबई से डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट स्टफ डॉट को डॉट एनजेड से कहा, "इतना प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल करना बड़े सम्मान की बात है। सराहना मिलना अच्छा है लेकिन मुझे लगता है कि हमने कैसे एक समूह के रूप में काम किया है और लंबे समय तक क्रिकेट खेला है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , KKR , Tim Southee , New Zealand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD