Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मोंटे-कार्लो मास्टर्स : ज्वेरेव, रुबलेव ने तीसरे दौर में किया प्रवेश

Sports News, Tennis, Tennis Player, Sports News, Monte, Carlo Masters, Zverev, Rublev
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पैरिस , 14 Apr 2022

Last updated on: Apr 14, 2022, 00:00 IST

दुनिया के तीसरे नंबर के टेनिस खिलाड़ी जर्मनी के एलेग्जेंडर ज्वेरेव ने मोंटे-कार्लो मास्टर्स के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। जोकोविच के हारने के बाद ज्वेरेव साल के पहले क्ले कोर्ट मास्टर्स टूर्नामेंट में टॉप सीड खिलाड़ी हैं और उन्होंने अर्जेंटीना के फेडरिको डेलबोनिस को 6-1, 7-5 से हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। वहीं, पांचवी वरीयता प्राप्त एंड्री रुब्लेव ने ऑस्ट्रेलिया के गैर वरीय एलेक्स डि मिनोर को 2-6, 6-1, 6-4 से हराया। अगले दौर में रुब्लेव का मुकाबला 9वीं वरीयता प्राप्त इटली के जैनिक सिनर से होगा। 

पहले सेट में आसानी से जीत दर्ज करने के बाद विश्व नंबर 34 डेलबोनिस ने दूसरे सेट में ज्वेरेव को काफी कड़ी चुनौती दी, लेकिन आखिरकार ज्वेरेव ने जीत दर्ज की। इवेंट में 2018 के सेमीफाइनलिस्ट ज्वेरेव ने 'सिन्हुआ' के हवाले से कहा, "यह क्ले पर एकमात्र मास्टर्स है जिसे मैंने अभी तक नहीं जीता है, लेकिन मैं इसे जीतने के लिए बहुत उत्साहित हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं इस सप्ताह कोर्ट पर अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा सकता हूं।" 

मेदवेदेव के चोटिल होने और जोकोविच के दूसरे दौर में हारने के बाद ज्वेरेव के पास इस टूर्नामेंट को जीतकर एटीपी रैंकिंग में इन दोनों खिलाड़ियों के करीब जाने का शानदार मौका है। अब तीसरे दौर में ज्वेरेव का सामना स्पेन के पाब्लो बुस्ता से होगा। पिछले हफ्ते मियामी ओपन जीतकर इतिहास रचने वाले 18 साल के स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में हारकर बाहर हो गए।

 8वीं वरीयता प्राप्त कार्लोस को अमेरिका के सबेस्टियन कोर्डा के खिलाफ 7-6, 6-7, 6-3 से हार झेलनी पड़ी। वहीं, तीसरे दौर में कोर्डा का सामना इंडियन वेल्स 2022 चैंपियन टेलर फ्रिट्ज से होगा। फ्रिट्ज ने दूसरे राउंड में क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-3, 4-6, 6-4 से मात दी।

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , Sports News , Monte , Carlo Masters , Zverev , Rublev

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD