Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

जिले का रोड मैप तैयार कर विकास की दिशा में किया जाएगा कार्य : संदीप हंस

नवनियुक्त डिप्टी कमिश्नर ने पत्रकार भेंट के दौरान जिले की तरक्की के लिए किए जाने वाले कार्यों पर की चर्चा

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Apr 2022

Last updated on: Apr 13, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि जिले का रोड मैप तैयार कर इसके विकास व जिला वासियों तक हर बुनियादी सुविधा पहुंचाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जिला वासियों तक पीने वाला स्वच्छ पानी मुहैया करवाना है और कंडी क्षेत्र में इस योजना पर विशेष तौर पर कार्य किया जाएगा। वे आज बतौर डिप्टी कमिश्नर पहली बार पत्रकारों के साथ औपचारिक भेंट के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री संदीप सिंह, एस.डी.एम. श्री शिवराज सिंह बल भी मौजूद थे। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जिले में अवैध माइनिंग पर नकेल कसने की वचनबद्धता को दोहराते हुए कहा कि अवैध माइनिंग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने एस.एस.पी होशियारपुर के साथ बैठक  कर इसकी समीक्षा भी की है। उन्होंने कहा कि अवैध माइनिंग पर सख्त कार्रवाई संबंधी पंजाब सरकार के निर्देशों का पूरा पालन यकीनी बनाया जाएगा।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि ट्रैफिक समस्या से निपटने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसके बाद होशियारपुर में इसे सख्ती से लागू किया जाएगा। शहर में अतिक्रमण की समस्या के सवाल पर उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि वे दस दिन में अतिक्रमण हटा लें। उन्होंने कहा कि दस दिन बाद अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्ती अपनाते हुए रोजाना चालान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ लोगों तक पहुंचाई जाने वाली नागरिक सेवाओं को पहले से भी ज्यादा दुरुस्त बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां जिला प्रशासन लोगों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहा है वहीं जिले की बेहतरी के लिए मीडिया भी अपनी अहम भूमिका निभाते हुए प्रशासन को फीडबैक दें ताकि और सुधार किया जा सके। उन्होंने मीडिया के साथियों से जिला प्रशासन की ओर से किए जा रहे सकारात्मक, रचनात्मक कार्यों के साथ-साथ प्रदेश सरकार की चलाई जा रही जन हितैषी योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की ताकि अधिक से अधिक लोग सरकारी योजनाओं से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें। 

उन्होंने कहा कि जिले में सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी को यकीनी बनाने के साथ-साथ अधिकारी व कर्मचारी लोगों का कार्य पारदर्शी, सम्मानपूर्वक व ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बरसातों के मद्देनजर जिले में पानी की निकासी को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम व परिषदों को निर्देश दे दिए गए हैं।  

श्री संदीप हंस ने कहा कि नशे में फंसे जिले के नौजवानों का पुर्नवास कर उनको पैरों पर खड़ा करने के लिए विशेष योजना के अंतर्गत कार्य किया जाएगा। इसके अलावा बेरोजगार नौजवानों के रोजगार सृजन व उनको स्किलड करने के लिए भी जिला रोजगार ब्यूरो की ओर से आगामी समय में कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि  जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से किए जा रहे समाज भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों को और ज्यादा बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में जिले में असीम संभावनाएं है और जिले को इस क्षेत्र में विकसित करने की योजना पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडियों में गेहूं लाने वाले किसानों की सुविधा के लिए सभी जरुरी प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं और वे निजी तौर पर मंडियों में गेहूं की आमद, अदायगी व लिफ्टिंग की समीक्षा कर रहे हैं।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD