Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

स्वास्थ्य जागरूकता ही तंदुरुस्त रहने की कुंजी है : डॉ. विजय सिंगला

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मैगज़ीन और यूट्यूब चैनल की की शुरूआत

Dr. Vijay Singla, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2022

Last updated on: Apr 08, 2022, 00:00 IST

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. विजय सिंगला द्वारा स्वास्थ्य विभाग की दो नयी पहलकदमियों की औपचारिक शुरूआत की गई, जिनका मकसद लोगों में जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी गाँव स्तर तक पहुंचाना है। प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य, श्री राज कमल चौधरी और डॉ. जी.बी. सिंह, डायरैक्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण भी इस मौके पर उपस्थित थे।नयी पहलकदमियों संबंधी जानकारी देते हुये डॉ. सिंगला ने बताया कि आज विभाग की एक मासिक मैगज़ीन ’स्वास्थ्य जागरूकता’ और एक अधिकारित यूट्यूब चैनल ’हैल्थ मीडिया पंजाब’ लांच किया गया है, उन्होंने आगे कहा, ‘‘कोविड के समय ने हमें सिखाया है कि स्वास्थ्य शिक्षा और जागरूकता से किसी भी मुश्किल स्थिति पर काबू पाया जा सकता है जिसके अंतर्गत राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह दो पहलकदमियां की हैं।उन्होंने कहा हमारा मुख्य मकसद अलग-अलग सरकारी स्कीमों संबंधी राज्य के लोगों को जागरूक करना है, हमारे स्वास्थ्य माहिर भी इन माध्यमों का प्रयोग करते हुये अलग-अलग बीमारियों के लक्षण, इलाज और रोकथाम संबंधी अपने विचार सांझे करेंगे।डॉ. सिंगला ने ज़ोर देकर कहा, ‘‘मैं पंजाब सरकार की विभिन्न पहलकदमियों संबंधी भी इन माध्यमों के द्वारा पंजाब निवासियों के साथ बातचीत करूँगा और सरकारी स्वास्थ्य सहूलतों में सुधारों और तबदीलियों के बारे भी अवगत करवाऊँगा।’’ मुझे बहुत उम्मीद है कि लोग हमारे यूट्यूब चैनल के द्वारा हम से जुड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि जागरूकता मैगज़ीन पंजाबी भाषा में प्रकाशित की जायेगी और ई-मैगज़ीन के रूप में भी उपलब्ध होगी, इसी तरह जागरूकता के साथ-साथ विभागीय गतिविधियों और जानकारी भरपूर वीडियो भी यू-ट्यूब चैनल पर प्रसारित करके लोगों तक पहुँचायी जायेगी।रोकथाम और प्रमोटिव स्वास्थ्य पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग न सिर्फ़ इलाज के पक्ष पर काम करता है बल्कि यह यकीनी बनाने के लिए भी यत्न करता है कि पंजाब के लोग बीमार ही न हों और बीमारियों का बोझ भी कम हो।पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के पास एम.ई.एम. (जन शिक्षा और मीडिया) विंग के रूप में एक स्थापित प्रणाली है, जो राज्य स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक कार्यशील है और जोकि अलग-अलग आई.ई.सी. (सूचना, शिक्षा और संचार) और बी.सी.सी. (व्यवहार में तबदीली के लिए संचार) के अधीन विस्तार शिक्षा की तकनीकों का प्रयोग करके पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों में भी बीमारियों की रोकथाम की ओर काम करता है। इस विंग के कर्मचारी आशा वर्करों और विभाग के अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर के तौर पर भी काम करते हैं।डॉ. सिंगला ने कहा, ‘‘यह समय की ज़रूरत है कि हमें अपने एम.ई.एम विंग को मज़बूत करना पड़ेगा, इसलिए हम अपने कर्मचारियों को नवीनतम प्रौद्यौगिकी और यंत्र प्रदान करेंगे जिससे वह लोगों तक पहुँच सकें और बेहतर तरीके से जानकारी का प्रसार कर सकें और सरकार के तंदुरुस्त पंजाब के लक्ष्य को प्राप्त करने के योग्य हो सकें।

 

Tags: Dr. Vijay Singla , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD