Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

सागा स्टूडियो द्वारा'साड्डे आले' फिल्म का नया पोस्टर किया गया लांच

Saga Studios, Saga Music, Sadde Aale, Jatinder Mauhar, Deep Sidhu, Gugu Gill, Mahabir Bhullar, Sukhdeep Sukh, Amrit Aulakh, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Apr 2022

Last updated on: Apr 08, 2022, 00:00 IST

आज सागा स्टूडियो द्वारा ' साड्डे आले' फिल्म का नया पोस्टर लांच किया गया| इस पोस्टर ने लॉन्च होने के साथ ही दर्शकों को फिल्म की कहानी सोचने पर मजबूर कर दिया है| यह पोस्टर काफी प्रभावशाली है और फिल्म की संजीदगी को दर्शा रहा है |पिछले पोस्टर में दोस्ती भाईचारे और खेलों के ऊपर आधारित व्यतीत होने वाली यह फिल्म,  इस पोस्टर के रिलीज होने के साथ ही कहानी को सोचने पर मजबूर कर देगी| पोस्टर में मुख्य किरदार के रूप में मौजूद दीप सिद्धू और सुखदीप सुख की फटी हुई तस्वीर और बंदूक की मौजूदगी इस फिल्म के संजीदा होने की तरफ इशारा करता है| इस नए पोस्टर ने सभी को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर यह फिल्म किस तथ्य पर आधारित है क्या यह भाई हैं? क्या यह दोस्त हैं ?या फिर यह सिर्फ मासूम एथलीट है जो आपराधिक गतिविधि का शिकार हो जाते हैं ? या फिर यह एक ऐसी खेल पर आधारित फिल्म है जिसका अंत बहुत भयावह है|लेट दीप सिद्धू और सुखदेव सुख के हंसते हुए चेहरे इस पोस्टर को चार चांद लगा रहे हैं, उम्मीद करते हैं कि कास्ट ने अपने किरदार अच्छी तरह से निभाए हैं और अपने किरदारों के साथ न्याय किया है |

 फिल्म की शूटिंग 2019 में समाप्त हो गई थी पर फिल्म की तारीख तथा कोविड-19 जैसी समस्याओं की वजह से यह फिल्म रिलीज की तारीख आगे बढ़ती गई |फिल्म के ट्रेलर को आगे के कुछ दिनों में रिलीज किया जाएगा|संगीत सागा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा और यूनीसिस इंफोसॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डिजिटल डिस्ट्रीब्यूशन की जाएगा | सागा स्टूडियो फिल्म जगत का जाना पहचाना नाम है, जो हमेशा की तरह एक अलग कहानी के साथ दर्शकों के बीच में एक शानदार फिल्म लेकर आ रहा है| सागा स्टूडियो पंजाबी सिनेमा जगत में एक अलग पहचान बना चुका है| कॉमेडी फिल्मों के साथ-साथ बहुत ही शानदार संजीदा फिल्में दर्शकों में सागा स्टूडियो द्वारा रिलीज की गई है|सागा म्यूजिक द्वारा बताया गया कि फिल्म का म्यूजिक लाजवाब है तथा इसके शानदार गाने दर्शकों के दिल को झकझोर कर रख देने वाले हैं| खून के रिश्तो से ऊपर प्यार और मोहब्बत की बारीक गांठों पर आधारित फिल्म है 'साडे आले' | तमाम मुश्किलों के बावजूद गांव और गांव की जिंदगी बचा कर रखी गई है| साड्डे वाले उस खूबसूरती का जश्न है| यह उन किरदारों की कहानी है जो खेल और जिंदगी के संघर्ष में लगे हुए हैं| दुनिया भर में यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को रिलीज की जाएगी| फिल्म का ट्रेलर जल्दी आ रहा है|

 

Tags: Saga Studios , Saga Music , Sadde Aale , Jatinder Mauhar , Deep Sidhu , Gugu Gill , Mahabir Bhullar , Sukhdeep Sukh , Amrit Aulakh , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD