Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

आईपीएल 2022 : केकेआर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से जीता मुकाबला, कमिंस ने खेली तूफानी पारी

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, KKR, Mumbai Indians
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 06 Apr 2022

Last updated on: Apr 06, 2022, 00:00 IST

एमसीए स्टेडियम में यहां बुधवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2022 का 14वां मुकाबला खेला गया। ऑलराउंडर पैट कमिंस की तूफानी पारी की बदौलत इस मैच को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट से अपने नाम कर लिया। कमिंस ने एक ओवर में 35 रन बटोरकर मुकाबले को 16वें ओवर में समाप्त कर दिया। इसके अलावा वे आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मुंबई द्वारा दिए गए 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को पांचवे ओवर में अजिंक्य रहाणे के रूप में पहला झटका लगा, जब गेंदबाज टाइमल मिल्स की गेंद को रहाणे पुल करने का प्रयास कर रहे थे, तभी वे बाउंड्री पर डैनियल सैम्स को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए थे।

वहीं, छठे ओवर की आखिरी गेंद पर डेनियल सैम्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। अय्यर छह गेंदों पर 10 रन ही बना सके। उनके बाद सैम बिलिंग्स ने पारी को संभाला लेकिन वह भी 17 रन ही बना सके और लेग स्पिनर मुरुगन अश्विन के ओवर में आउट हो गए। 12 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने चार विकेट गंवाकर 89 रन बना लिए थे और आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद थे। रसेल के क्रीज पर रहने से दर्शकों को ऐसा लगा, जैसे वे मैच का अंत करेंगे, लेकिन रसेल टाइमल मिल्स की गेंद की चपेट में आ गए और पांच गेंदों में एक छक्का और एक चौके की मदद से 11 रन बनाकर आउट हुए। रसेल के आउट होने के बाद पैट कमिंस क्रीज पर आए और वेंकटेश अय्यर के साथ शानदार साझेदारी निभाई। मुंबई इंडियंस की टीम पैट कमिंस के तूफान में उड़ गई। कमिंस ने 14 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा, जो कि आईपीएल इतिहास में दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। इससे पहले केएल राहुल ने यह कारनामा कर दिखाया था। राहुल ने 2018 में दिल्ली के खिलाफ यह रिकॉर्ड बनाया था।

15वें ओवर तक कोलकाता ने पांच विकेट गंवाकर 127 रन बना लिए थे और चार ओवर में 35 रन की जरूरत थी पर कमिंस के मन में कुछ और ही था। 16वें ओवर में डेनियल सैम्स गेंदबाजी के लिए आए और इस ओवर में कमिंस ने 35 रन जड़ दिए। इस ओवर में उन्होंने चार छक्के और दो चौके लगाए। इसके अलावा दो रन भाग कर लिए और एक नो बॉल रही। टीम की तरफ से यह सबसे महंगा ओवर साबित हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 161 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता ने 16वें ओवर में पांच विकेट गंवाकर 162 रन बना लिए। कमिंस 15 गेंदों पर चार चौके और छह छक्के की मदद से 56 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा वेंकटेश अय्यर 41 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , KKR , Mumbai Indians

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD