Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

चेतेश्वर पुजारा को ससेक्स के लिए डेब्यू करने में लगेगा थोड़ा और समय

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Pujara, Sussex
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 05 Apr 2022

Last updated on: Apr 05, 2022, 00:00 IST

भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा को ससेक्स के लिए काउंटी में डेब्यू करने के लिए अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा, क्योंकि उनके वीजा जारी करने में देरी से वह सीजन के पहले काउंटी चैम्पियनशिप मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। ससेक्स के प्रदर्शन निदेशक कीथ ग्रीनफील्ड ने वीजा में देरी के मुद्दे पर कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों को इंग्लैंड में लाना मुश्किल हो रहा है। ग्रीनफील्ड ने कहा, "मौजूदा माहौल में विदेशी खिलाड़ियों को सुरक्षित करना काफी मुश्किल है। हमने पुजारा के शुरुआती अनुबंध पर फिर से बातचीत की, ताकि वह अधिक काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल लंदन कप मैचों के लिए वापसी कर सकें और बाद में वीजा आवश्यकताओं को बदला जा सके।" पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप और रॉयल लंदन वन-डे कप प्रतियोगिता के लिए ससेक्स टीम में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड की जगह ली थी। वह अपने पहले बच्चे के लिए अपने घर रहना चाह रहे थे। 

क्लब ने इसके लिए सहमति व्यक्त की और उन्हें 2022 सीजन के लिए उनकी जगह पुजारा को टीम में शामिल किया। ससेक्स ने कहा कि क्लब पुजारा के नियमित संपर्क में है और नॉटिंघमशायर के खिलाफ सीजन के पहले मैच के लिए उपलब्ध होने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। ससेक्स ने कहा, "हालांकि वीजा जारी करने में देरी के कारण यह विदेशी बल्लेबाज अगले सप्ताह तक उपलब्ध नहीं होगा।"पुजारा अब भी सहमति के अनुसार पहले छह मुकाबलों में से काउंटी चैंपियनशिप क्रिकेट के पांच राउंड के लिए उपलब्ध रहेंगे, जिसकी शुरुआत अगले हफ्ते डबीर्शायर से होगी। वह सीजन में बाद में रॉयल लंदन कप और कुछ अतिरिक्त चार दिवसीय खेलों के लिए भी वापसी करेंगे। ससेक्स के मुख्य कोच इयान सैलिसबरी ने कहा, "बेशक मैं बेहद निराश हूं कि हमारे पास सीजन के शुरुआती दिन के लिए पुजारा उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन हमें आगे बढ़ना चाहिए। ससेक्स सत्र की शुरूआत 7 अप्रैल से नॉटिंघमशायर की मेजबानी करेगा।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Pujara , Sussex

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD