Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पिछले 5 वर्षों में 21 डिफेंस ऑफसेट अनुबंधों में हुई चूक : केंद्र

Ajay Bhatt, BJP, Bharatiya Janata Party, Minister Of State For Defence, New Delhi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 04 Apr 2022

Last updated on: Apr 04, 2022, 00:00 IST

पिछले पांच वर्षों के दौरान, ऑफसेट अनुबंधों की कुल संख्या, जिनमें विक्रेताओं ने चूक की है और गैर-निष्पादित ऑफसेट दायित्व हैं, पिछले वर्ष तक 2.24 अरब डॉलर की गैर-निष्पादित राशि के साथ 21 हो गई हैं। केंद्र ने सोमवार को संसद को यह जानकारी प्रदान की। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने माकपा सदस्य जॉन ब्रिटास द्वारा पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को बताया कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद, डिफॉल्ट और गैर-निष्पादित विक्रेताओं के खिलाफ जुर्माना लगाकर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि 16 अनुबंधों में 31 दिसंबर, 2021 तक 4.31 करोड़ डॉलर का जुर्माना लगाने के साथ कार्रवाई की गई है।

पिछले पांच वर्षों के दौरान, 31 दिसंबर, 2021 तक 47 ऑफसेट अनुबंधों में 2.64 अरब के ऑफसेट दावे प्रस्तुत किए गए हैं। बता दें कि ऑफसेट नीति के तहत विदेशी रक्षा उत्पादन इकाइयों को 300 करोड़ रुपये से अधिक के सभी अनुबंधों के लिए भारत में कुल अनुबंध मूल्य का कम से कम 30 प्रतिशत खर्च करना होता है। उन्हें ऐसा कलपुजरें की खरीद, प्रौद्योगिकियों के हस्तांतरण या अनुसंधान और विकास इकाइयों की स्थापना करके करना होता है। इस नीति का मकसद देश में रक्षा उपकरणों के निमार्ण को बढ़ावा देना और विदेशी निवेश हासिल करना था। भारत के घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने के लिए ऑफसेट एक विदेशी कंपनियों द्वारा एक दायित्व है, यदि भारत उससे रक्षा उपकरण खरीद रहा है। 

चूंकि रक्षा अनुबंध महंगे हैं, इसलिए सरकार उस पैसे का एक हिस्सा या तो भारतीय उद्योग को लाभ पहुंचाने के लिए चाहती है, या देश को प्रौद्योगिकी के मामले में हासिल करने की अनुमति देना चाहती है। रक्षा ऑफसेट नीति का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी उद्यमों के विकास को बढ़ावा देकर, रक्षा उत्पादों और सेवाओं से संबंधित अनुसंधान, डिजाइन और विकास के लिए क्षमता बढ़ाने और नागरिक एयरोस्पेस और आंतरिक सुरक्षा जैसे सहक्रियात्मक क्षेत्रों के विकास को प्रोत्साहित करके भारतीय रक्षा उद्योग को विकसित करने के लिए पूंजी अधिग्रहण का लाभ उठाना है।

 

Tags: Ajay Bhatt , BJP , Bharatiya Janata Party , Minister Of State For Defence , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD