Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया द्रौपदी मुर्मु का मोल्दोवा संसद का दौरा दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, संसद मार्च रद्द, भूख हड़ताल जारी रहेगी : अभिजीत दिपके रजिस्ट्रेशन सेवा केंद्र निजीकरण नहीं, लोगों को बेहतर सुविधा देने की पहल : सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू सम्राट चौधरी ने सोमनाथ स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग के दुखद निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं : माणिक साहा भजनलाल शर्मा ने परियोजनाओं में देरी के खिलाफ अधिकारियों को चेतावनी दी 'शरावती परियोजना' कर्नाटक की बिजली जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण : डीके शिवकुमार सुब्रह्मण्यम जयशंकर और बख्तियार सैदोव की अहम बातचीत

 

साड्डे आले : अच्छा खून खराब हो जाता है

Saga Studios, Saga Music, Sadde Aale, Jatinder Mauhar, Deep Sidhu, Gugu Gill, Mahabir Bhullar, Sukhdeep Sukh, Amrit Aulakh, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

03 Apr 2022

Last updated on: Apr 03, 2022, 00:00 IST

सागा स्टूडियोज, जिसका नाम पहले सागा म्यूजिक था एक बहुत बड़ी प्रोडक्शन कंपनी के तौर पर सिनेमा जगत में अपना नाम कर चुकी है| पंजाबी सिनेमा जगत में भी उनका योगदान बहुत सराहनीय है| रंग पंजाब, सन ऑफ मनजीत सिंह, द ट्रेयर, अरदास करा, निधि सिंह, द ब्लैक प्रिंस, सूबेदार जोगिंदर सिंह अन्य इसकी प्रमुख उदाहरण है| अब, सागा म्यूजिक एक बार फिर एक शानदार कहानी जो कि एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दे अलग हो चुके खून के रिश्ते संजोने की कहानी है| जोरा की शानदार सफलता के बाद सागा स्टूडियोज एक बार फिर बठिंडा वाले भाई फिल्म्स के साथ नई पेशकश 'साड्डे आले' से दर्शकों का दिल जीतने के लिए बेताब हैं| यह फिल्म 29 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|जतिंदर मोहर द्वारा निर्मित मल्टी स्टारर फिल्म में लेट एक्टर और समाज सेवक दीप सिद्धू, गुगु गिल, महाबीर भुल्लर, सुखदीप सुख, अमृत औलख और अन्य मुख्य भूमिका में नजर आएंगे| साड्डे आले का पोस्टर बहुत ही शानदार है और हम उम्मीद करते हैं कि हर किरदार अपनी अदाकारी के साथ अपने किरदार के साथ न्याय करेगा | 

दीप सिद्धू फिल्म का मुख्य केंद्र बिंदु रहेंगे क्योंकि यह उनका आखिरी उत्तम रचना है जो उनके दिल के करीब थी| फिल्म की कहानी 2 एथलीट भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो समाज के पेचीदा गलियारों से होकर गुजरती है| यह कहानी पौराणिक अंग्रेजी तथ्य kingsman knows no Kinship को सही साबित करता है| फिल्म का म्यूजिक सागा म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया जाएगा और डिजिटली डिस्ट्रीब्यूट यूनीसिस इन्फोसॉल्यूशंस लिमिटेड द्वारा किया जाएगा| सागा स्टूडियोज फिल्म जगत में बहुत नाम बना चुका है और हमेशा कुछ अलग कहानी दर्शकों के बीच में स्क्रीन पर लेकर आते हैं| सागा ने दर्शकों के इस भ्रम को खत्म किया है की पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में सिर्फ कॉमेडी जैनरे मूवीस ही बन सकते हैंसागा स्टूडियोज के मालिक तथा फिल्म के प्रोड्यूसर सुमित सिंह ने बताया कि यह फिल्म हमारे समाज की दुर्बल और घटिया सोच को दर्शाती है| यह एक परिवारिक कहानी है और हर उम्र के लोग सिनेमाघर में देखना पसंद करेंगे| सुमित सिंह ने इसके अलावा बताया कि वह इस बात को मानते हैं कि खून पानी से गाढ़ा होता है और हमें दुनियावी आकर्षणो से ऊपर उठकर सोचना चाहिए| यह दर्शकों के लिए एक आंख खोलने वाला कंसेप्ट है जो यह सोचते हैं कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री सिर्फ कॉमेडी जैनरे में मूवीस बना सकती है| इसके बाद उन्होंने कहा कि दीप सिद्धू हमेशा हमारे दिल के अंदर रहेंगे और हम हमेशा उनकी कमी को महसूस करते रहेंगे|

 

Tags: Saga Studios , Saga Music , Sadde Aale , Jatinder Mauhar , Deep Sidhu , Gugu Gill , Mahabir Bhullar , Sukhdeep Sukh , Amrit Aulakh , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD