Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

डीएमके ने किया दिल्ली में नए कार्यालय 'अन्ना-कलैगनार अरिवलयम' का उद्घाटन, सोनिया गांधी रहीं मौजूद

M.K. Stalin, Tamil Nadu, Chief Minister, Chennai, Sonia Gandhi, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Apr 2022

Last updated on: Apr 02, 2022, 00:00 IST

द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को दिल्ली में अपनी पार्टी के नए कार्यालय 'अन्ना-कलैगनार अरिवलयम' का उद्घाटन किया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं। तमिलनाडु की क्षेत्रीय पार्टी डीएमके अब राष्ट्रीय राजनीति की ओर कदम बढ़ाना चाहती है। डीएमके ने शनिवार को दिल्ली में पार्टी के भव्य कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर डीएमके प्रमुख ने बीजेपी-कांग्रेस सहित कई दलों के नेताओं को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया था। शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, भारतीय मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी इस उद्घाटन समारोह में मौजूद रहे। एम के स्टालिन ने गुरुवार को अपने दिल्ली दौरे के पहले दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल व अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया था। 

गौरतलब है कि सीएम स्टालिन के पिता और तमिलनाडु के दिवंगत मुख्यमंत्री के करुणानिधि ने एनडीए और यूपीए, दोनों के साथ गठबंधन किया था। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के वक्त डीएमके एनडीए केंद्र सरकार में शामिल रहा था। अब पार्टी कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) का हिस्सा है, लेकिन अब स्टालिन पार्टी का क्षेत्रीय दल तक सीमित नहीं रखना चाहते। इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि डीएमके 23 सांसदों के साथ लोक सभा में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है। पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो-दो सीटें मिली थीं और वो डीएमके के पीछे रही थीं। इस तरह, डीएमक देश के दो विशालतम दलों बीजेपी (303 सीटें) और कांग्रेस (52 सीटें) के बाद सबसे ज्यादा सीटें जीतने पार्टी है।

 

Tags: M.K. Stalin , Tamil Nadu , Chief Minister , Chennai , Sonia Gandhi , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD