Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे योगी अदित्यनाथ, किए रामलला के दर्शन

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh,  BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अयोध्या , 01 Apr 2022

Last updated on: Apr 01, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ आज अयोध्या के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमान गढ़ी और रामलला के दर्शन किए। उन्होंने इस मौके पर जन्मभूमि में चल रहे मंदिर निर्माण का कार्य भी देखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को हेलीपैड पर उतरने के बाद वह सड़क मार्ग से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। जहां उन्होंने हनुमंत लला के दरबार में हाजिरी लगाई और दर्शन पूजन किया। हनुमानगढ़ी के गद्दी नशीन महंत प्रेमदास सहित अन्य संतों से भी आशीर्वाद लिया। हनुमानगढ़ी दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी का काफिला राम जन्म भूमि की ओर रवाना हो गया। वह राम जन्मभूमि में रामलला के दर्शन पूजन करने के साथ ही राम मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा भी लिया। इसके बाद सरयू तट स्थित रामकथा संग्रहालय में रामनवमी मेले को लेकर बैठक करेंगे। 

योगी आदित्यनाथ दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद आज पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। ज्ञात हो मुख्यमंत्री के पद पर आसीन रहे योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी पारी शुरू कर दी है। विकास कार्य तथा कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए स्थलीय निरीक्षण पर सर्वाधिक भरोसा करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिन के अयोध्या, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर तथा वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। मंत्रियों और अधिकारियों को लक्ष्य सौंप चुके योगी आदित्यनाथ ने खुद भी जिलों में जाकर व्यवस्थाएं परखने की तैयारी कर ली है। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। देर शाम वह बलरामपुर पहुंचेंगे। इसके बाद उनका शनिवार को ही सिद्धार्थनगर में विकास कार्य की समीक्षा का कार्यक्रम है। इस दौरान वह संचारी रोग अभियान भी प्रारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री रविवार को वाराणसी जाएंगे। वहां वह किसी भी कार्यालय या स्थान पर जाकर औचक निरीक्षण कर सकते हैं।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD