Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

जी-23 ने गांधी परिवार के बाहर कभी कांग्रेस अध्यक्ष की मांग नहीं की : कमलनाथ

Kamal Nath, Indian National Congress, Kamal Nath, Senior Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

भोपाल , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गुरुवार को दावा किया कि 'जी-23' समूह के असंतुष्टों ने पार्टी में केवल संगठनात्मक चुनाव की मांग की और कभी भी गांधी परिवार से बाहर के किसी नेता को पार्टी का नेतृत्व करने की मांग नहीं की है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, (जो गांधी परिवार के बेहद करीबी हैं) ने शायद पहली बार जी-23 समूह पर प्रेस के सामने बयान दिया। नाथ ने यह बयान गुरुवार को भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी (जी-23 समूह) संगठनात्मक चुनावों की मांग पूरी कर दी गई है, जो चुनाव तीन महीने के भीतर होंगे। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेता, (जो जी-23 समूह में हैं) उनके दोस्त हैं, जिनके साथ उन्होंने कई वर्षों तक पार्टी के लिए काम किया है। गांधी परिवार के बाहर कांग्रेस अध्यक्ष की मांग का जवाब देते हुए नाथ ने कहा, "यह जी -23 समूह मेरे बहुत करीब है। वे वर्षों से मेरे सहयोगी हैं। उन्होंने कभी ऐसी कोई मांग नहीं की है। दरअसल, उनकी सभी मांगें पहले ही पूरी की जा चुकी हैं। पार्टी के चुनाव होने जा रहे हैं।"

नाथ ने आगे कहा कि उन्होंने पार्टी चुनाव के लिए कहा है और वे होने जा रहे हैं। उन्होंने कहा, "सदस्यता के बिना चुनाव नहीं हो सकते, इसलिए प्रक्रिया भी चल रही है और अगले तीन महीनों में चुनाव होंगे।" कांग्रेस के दिग्गज नेता ने यह भी कहा कि दिल्ली, भोपाल, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में बैठकर देश की बात करने वालों को कस्बों और गांवों की समझ नहीं है। संगठनात्मक सुधारों की मांग कर रहे जी-23 नेताओं ने इस महीने की शुरूआत में पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बैठकें की थीं। इस बीच, नाथ ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र और मध्य प्रदेश में भाजपा सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "दूध महंगा हो रहा है, जबकि शराब सस्ती हो रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का दूध, सब्जियों, दवाओं और दैनिक जरूरत की अन्य वस्तुओं सहित खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर असर पड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि पीएम मोदी 2013-14 में महंगाई को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते थे और यूपीए सरकार के दौरान ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान साइकिल चलाते थे, लेकिन अब वे चुप हैं।

 

Tags: Kamal Nath , Indian National Congress , Kamal Nath , Senior Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD