Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए फार्मासिस्ट भर्ती घोटाले में तरुण चुग ने कठोरतम कार्रवाई की माँग की बागवानी योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुँचाना सुनिश्चित करें अधिकारी : मोहिंदर भगत कैबिनेट मंत्री ने सरकारी स्कूलों के 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए ₹10,000 करोड़ का नया कर्ज़ लेकर पंजाब को आर्थिक बर्बादी की ओर धकेल रही है मान सरकार : सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के समावेश का आह्वान किया सेवा सहकारी समितियों को बढ़ावा देने एवं रोजगार सृजन के लिए प्रशासक ने चंडीगढ़ सहकारिता नीति-2026 का शुभारंभ किया 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए सीनियर सहायक को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मोगा ज़िले में 105.49 करोड़ रुपये की सिंचाई परियोजनाएं लोकार्पित ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने गांव मीमसा में एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हॉकी एस्ट्रोटर्फ का निर्माण कार्य शुरू करवाया* हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायज़ा हम युवाओं के साथ, युवाओं के मुद्दे देश के मुद्दे- अरविंद केजरीवाल अमन अरोड़ा द्वारा लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए सुदृढ़ डेटा सुरक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने पर जोर पीएम मोदी के आवास घेराव के विरोध में बीजेपी ने चंडीगढ़ में कांग्रेस भवन का किया घेराव विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने पांच गांवों को पानी की टंकी समर्पित की

 

मनप्रीत सिंह छतवाल को सेवानिवृति पर गर्मजोशी के साथ विदाई

पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्स ऐसोसीएशन ने उनकी शानदार सेवाओं को याद किया

Punjab Admin, Manpreet Singh Chhatwal, Punjab IAS Officers Association, Anirudh Tewari, Gurlovleen Singh Sidhu, A Venu Prasad, Anirudh Tewari, Tejveer Singh, Hussan Lal, Ajoy Sharma, Gurkirat Kirpal Singh, Rajat Agarwal, Gurpreet Kaur Sapra, Dilraj Singh Sandhawalia, Surabhi Malik, Amit Talwar,Sakshi  Sawhney, Jatinder Jorwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्स ऐसोसीएशन द्वारा आज यहाँ मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी के नेतृत्व में पंजाब कैडर के आई.ए.एस. अधिकारी श्री मनप्रीत सिंह छतवाल को पंजाब सिवल सचिवालय-1 में सेवानिवृति के अवसर पर गरिमापूर्ण विदाई दी गई। इस मौके पर 2005 बैंच के आई.ए.ऐस. अधिकारी श्री गुरलवलीन सिंह सिद्धू (सेवानिवृत्त) को भी सम्मानित किया गया।संक्षिप्त पर प्रभावशाली समारोह के दौरान मुख्यमंत्री पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए. वेनू प्रसाद के नेतृत्व में पंजाब आई.ए.एस. ऑफिसर्स ऐसोसीएशन के अधिकारियों ने 2005 बैंच के आई.ए.एस. अधिकारी मनप्रीत सिंह छतवाल, जो ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के डायरैक्टर के रूप में सेवाएं निभा रहे थे, की सेवानिवृति के बाद सेहतमंद और खुशहाल जीवन की कामना की।

इस अधिकारी द्वारा निभाई गईं शानदार और बेमिसाल सेवाओं को याद करते हुए मुख्य सचिव श्री अनिरुद्ध तिवारी, श्री ए. वेनू प्रसाद, प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री तेजवीर सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामले श्री हुसन लाल, सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा श्री अजोए शर्मा और सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्री गुरकिरत किरपाल सिंह ने उनके साथ अपने नज़दीकी संबंधों के बारे में बात की। उन्होंने यह भी कहा कि उनका विशाल प्रशासनिक अनुभव आने वाले सिविल अधिकारियों का हमेशा मार्गदर्शन करता रहेगा और उनको विभिन्न विभागों में अलग-अलग अहम पदों पर निभाई गई कीमती सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। सभी अधिकारियों ने उनके जीवन की दूसरी पारी में उनके उज्जवल और सेहतमंद भविष्य की कामना की।इस मौके पर सी.ई.ओ. इनवैस्ट पंजाब श्री रजत अग्रवाल, सचिव वित्त विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा, सचिव कृषि विभाग श्री दिलराज सिंह संधावालीया, विशेष सचिव स्थानिक सरकारें श्रीमती सुरभी मलिक, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन श्री अमित तलवाड़, अतिरिक्त सचिव-कम-स्टाफ अफ़सर, मुख्य सचिव श्रीमती साक्षी साहनी और मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सचिव श्री जतिन्दर जोरवाल भी उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Manpreet Singh Chhatwal , Punjab IAS Officers Association , Anirudh Tewari , Gurlovleen Singh Sidhu , A Venu Prasad , Anirudh Tewari , Tejveer Singh , Hussan Lal , Ajoy Sharma , Gurkirat Kirpal Singh , Rajat Agarwal , Gurpreet Kaur Sapra , Dilraj Singh Sandhawalia , Surabhi Malik , Amit Talwar , Sakshi Sawhney , Jatinder Jorwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD