Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मेरे पसंदीदा फुटबॉलर नेमार हैं, इसलिए मैंने उनकी तरह जश्न मनाया : वानिंदु हसरंगा

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL 2022, Neymar, Hasaranga
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Mar 2022

Last updated on: Mar 31, 2022, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हरफनमौला खिलाड़ी वानिंदु हसरंगा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना पहला 'मैन ऑफ द मैच' पुरस्कार जीता, उन्हें केकआर के खिलाफ 4/20 के शानदार आंकड़े के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। विकेट लेने के बाद खास अंदाज में जश्न मनाते नजर आए श्रीलंकाई स्पिनर ने कहा कि वह ब्राजील के फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर से प्रेरित हैं। हसरंगा ने कहा, "मेरे पसंदीदा फुटबॉलर नेमार हैं और वे भी ऐसे ही जश्न मनाते हैं जैसा मैंने मनाया है।" हसरंगा ने मैच के बाद प्रस्तुति समारोह के दौरान स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "मैं वास्तव में खुश हूं। जब मैं खेलने जाता हूं, तो मैं कोई दबाव नहीं बनाता, इसलिए मुझे लगता है कि मुझे सफलता मिली है।" इस बीच, केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने हसरंगा के 4/20 के स्पैल की तारीफ की। " 

हसरंगा ने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की, मेरा विकेट लेने के बाद उन्होंने और अच्छी गेंदबाजी की। मैं शुरुआत में उनकी गेंदबाजी को बहुत अच्छे से परख रहा था। हमने फैसला किया था कि हम उन्हें ऑफ स्पिनर के रूप में खेलेंगे लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया। वह काफी अनुभवी हैं और उन्हें इस विकेट पर काफी मदद मिली है।" आईपीएल 2022 के सीजन में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को तीन विकेट से हराया। कोलकाता को सिर्फ 128 रन पर आउट करने के बाद, बैंगलोर ने पावर-प्ले में अपने पहले तीन बल्लेबाजों को खो दिया, लेकिन शेरफेन रदरफोर्ड (28), डेविड विली (18), शाहबाज अहमद (27), दिनेश कार्तिक (नाबाद 14) और हर्षल पटेल (नाबाद 10) की महत्वपूर्ण पारियों ने चार गेंद शेष रहते आरसीबी को जीता दिया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL 2022 , Neymar , Hasaranga

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD