Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

जनविरोधी मानसिकता को दर्शाता है मोदी सरकार का टोल टैक्स में 10 से 18 फीसदी की बढ़ोतरी : प्रो. बलजिंदर कौर

पटियाला और संगरूर के टोल प्लाजा पर 1 अप्रैल से लागू होंगी अतिरिक्त दरें: प्रो. बलजिंदर कौर

Prof Baljinder Kaur, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की वरिष्ठ नेता और तलवंडी साबो से विधायक प्रो. बलजिंदर कौर ने कहा कि केंद्र में भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेवजह बढ़ोतरी के बाद पंजाब और हरियाणा में टोल टैक्स की दरों में 10 से 18 फीसदी इजाफा करने का फैसला भाजपा की जन विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।बुधवार को पार्टी मुख्यालय से जारी बयान में बलजिंदर कौर ने कहा कि, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार लगातार किसान और मजदूर विरोधी होने का सबूत पेश कर रही है। पेट्रोल- डीजल की कीमतों में  लगातार बढ़ोतरी के बाद अब  मोदी सरकार के हुक्म पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआईए)  ने पंजाब के टोल प्लाजा में टोल की कीमत में  10 से 18 फीसदी  इजाफा करने का फैसला लिया है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी और विशेषकर पटियाला और संगरूर के सभी टोल प्लाजा में वसूली जाएंगी।’’

बलजिंदर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से पंजाब के लोग बेहद नाराज़ हैं। लोग टोल टैक्स की बढ़ी हुई दरों का विरोध कर रहे हैं। प्रदेश के किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य स्तरीय आंदोलन करने का ऐलान भी कर दिया है,क्योंकि मोदी सरकार तेल की कीमतों को बढ़ाने के बाद टोल की बढ़ी हुई दरों का बोझ भी आम जनता पर डाल रही है।आप नेता ने कहा कि 2014 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को चुनावी मुद्दा बनाकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पेट्रोल, डीजल के साथ  टोल टैक्स की दरों को भी लगातार बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि कीमतें बढ़ने से महंगाई भी आसमान छू रही है, जो देश की जनता के साथ एक बड़ा धोखा है। उन्होंने कहा कि तेल और टोल टैक्स की कीमतों में वृद्धि से  सफर और ढुलाई और अधिक महंगी हो जाएगी  जिससे खाद्य पदार्थों में भी वृद्धि होगी।बलजिंदर कौर ने टोल टैक्स वृद्धि के फैसले को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि 2014 से पहले भाजपा नेता पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़कों पर उतरकर केंद्र में पिछली कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते थे। आज जब महंगाई से लोगों का जीवन दूभर हो गया है तो भाजपा नेता नेता चुप्पी साधे क्यों बैठे हैं?

 

Tags: Prof Baljinder Kaur , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD