Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

कर्नाटक: छात्राओं को हिजाब पहनकर परीक्षा देने की अनुमति देने पर 7 निलंबित

Trending Topics, Hijab Row, Hijab Crisis, Karnataka High Court
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

गडग (कर्नाटक) , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

कर्नाटक शिक्षा विभाग ने गडग जिले में हिजाब पहनकर आई छात्राओं को एसएसएलसी (कक्षा 10) की परीक्षा देने की अनुमति देने के लिए दो अधीक्षकों सहित 7 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। विभाग ने निलंबित किए गए कर्मचारियों के खिलाफ जांच के भी आदेश दिए हैं। इन शिक्षकों और अधीक्षकों ने गडग के सी. एस. पाटिल परीक्षा केंद्र में सोमवार को हिजाब पहनकर आई लड़कियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी थी। इस बीच, श्रीराम सेने कलबुर्गी जिलाध्यक्ष, निंगन्ना गौड़ा पाटिल ने कलबुर्गी के प्रखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें जेवर्गी तालुक में इजेरी उर्दू स्कूल के शिक्षक मोहम्मद अली को हिजाब पहनकर परीक्षा लिखने की अनुमति देने के लिए निलंबित करने की मांग की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

 कर्नाटक उच्च न्यायालय की विशेष खंडपीठ द्वारा हिजाब पहनकर कक्षाओं में जाने की अनुमति देने की मांग करने वाली याचिकाओं को खारिज करने के बाद, सरकार ने राज्य में परीक्षा लिखते समय हिजाब पहनने पर रोक लगा दी है। अल्पसंख्यक समुदाय की अधिकांश छात्राएं स्कूल की ओर से निर्धारित वर्दी में और बिना हिजाब के परीक्षा में शामिल हो रहीं हैं। मुस्लिम छात्राओं के लिए बुर्का या हिजाब उतारने और फिर परीक्षा में शामिल होने के लिए अलग कमरे की व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले सोमवार को बेंगलुरु के राजाजीनगर में हिजाब पहनकर परीक्षा की निगरानी कर रही एक महिला निरीक्षक को हिजाब उतारने से मना करने पर निलंबित कर दिया गया था। हिजाब हटाने के लिए कहने पर कई छात्राएं अनुपस्थित रहीं और परीक्षा केंद्रों से वापस चली गईं। इस शैक्षणिक वर्ष में एसएसएलसी परीक्षा के लिए 8,73,846 छात्रों ने नामांकन किया है, जिसमें 4,52,732 छात्र और 4,21,110 छात्राएं हैं। थर्ड जेंडर के चार छात्र और 5,307 दिव्यांग बच्चे भी परीक्षा दे रहे हैं। एसएसएलसी परीक्षा के पहले दिन 20,000 से अधिक छात्र अनुपस्थित रहे थे। एसएसएलसी (कक्षा 10) की परीक्षाएं 28 मार्च से शुरू हुईं हैं और यह 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

 

Tags: Trending Topics , Hijab Row , Hijab Crisis , Karnataka High Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD