Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल : एसआरएच पर स्लो ओवर रेट के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, SRH fined, Slow Over Rate
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 30 Mar 2022

Last updated on: Mar 30, 2022, 00:00 IST

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) पर मंगलवार रात यहां महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर रेट अपराधों से संबंधित सीजन का यह टीम का पहला अपराध था, सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले, मंगलवार को अपने आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल और शिमरोन हेटमायर की पारी और युजवेंद्र चहल (3/22) और प्रसिद्ध कृष्णा (2/16) की गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 61 रन की शानदार जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (27 में 55 रन), देवदत्त पडिक्कल (29 में 41 रन) और शिमरोन हेटमायर (13 रन पर 32 रन) की पारी की वजह से टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 210 रन बनाए। 

सैमसन, पडिक्कल और हेटमेयर की तिकड़ी के अलावा, जोस बटलर (28 रन पर 35) और यशस्वी जायसवाल (16 रन पर 20) ने भी अपनी बल्लेबाजी से टीम ने अहम योगदान दिया। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, एसआरएच की शुरुआत खराब रही, क्योंकि गेंदबाज कृष्णा ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया। अपने पहले ही ओवर में, पेसर ने केन विलियमसन को दो रन पर आउट कर दिया। दूसरा विकेट उन्होंने राहुल त्रिपाठी का चटकाया। कृष्णा ने चार ओवरों में 16 रन देकर दो विकेट झटके। उन्होंने मैच के बाद अपने गेंदबाजी साथी ट्रेंट बोल्ट से कहा कि, "मैं आपके साथ खेलने के लिए उत्सुक था। मुझे लगता है कि हमने अच्छी शुरुआत की। हम उसी गति को आगे जारी रखेंगे।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , SRH fined , Slow Over Rate

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD