Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

वसुंधरा राजे राजस्थान में खुद को पार्टी का चेहरा बनाने की कोशिश में

Vasundhara Raje, Member Of The Rajasthan Legislative Assembly, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 29 Mar 2022

Last updated on: Mar 29, 2022, 00:00 IST

राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वहां भाजपा के चेहरे के रूप में खुद को फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर रही हैं और पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं। राजे इस समय भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और लखनऊ व देहरादून में क्रमश: उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड सरकारों के शपथ ग्रहण समारोहों सहित कई कार्यक्रमों में दिखाई देती रही हैं। भगवा खेमे में अटकलें हैं कि राजे पार्टी के कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी से राजस्थान में खुद को पार्टी के चेहरे के रूप में फिर से स्थापित करने की कोशिश कर रही हैं। राजे अतीत में विभिन्न कारणों का हवाला देते हुए भाजपा राजस्थान इकाई के कई कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुई थीं। मगर पिछले एक हफ्ते में राजे ने संसद के चालू बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, कुछ वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की। पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अब सक्रिय होकर राजस्थान में भाजपा के चेहरे के रूप में अपनी स्थिति फिर से हासिल करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, "2018 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के बाद राजे पर पार्टी के बजाय आत्म-प्रचार के लिए एक समानांतर संगठन चलाने का आरोप लगने के बाद उन्हें पार्टी नेतृत्व द्वारा दरकिनार कर दिया गया था। 

अब पार्टी के कार्यक्रमों में उपस्थित होकर राजे यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि वह सक्रिय और प्रासंगिक हैं। वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले विश्वास जीतने के लिए केंद्रीय नेतृत्व से भी मिल रही हैं।" अगले साल के चुनाव के लिए पार्टी के चेहरों को लेकर लड़ाई शुरू हो चुकी है और सभी खेमों ने 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनावों में भाजपा का नेतृत्व करने का दावा करना शुरू कर दिया है। राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया के साथ राजे के मतभेद राज्य में एक खुला रहस्य है। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का अभी भी राजस्थान इकाई में मजबूत प्रभाव है और अब वह 2023 के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले केंद्रीय नेतृत्व के साथ अपने मतभेदों को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, "इसमें कोई संदेह नहीं कि वह पार्टी की राजस्थान इकाई में सबसे मजबूत नेताओं में से एक हैं, जिनका राज्यभर में प्रभाव है। पार्टी की गतिविधियों में उनकी भागीदारी से पार्टी को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मदद मिलेगी। लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें केंद्रीय नेतृत्व का समर्थन है या नहीं।"

 

Tags: Vasundhara Raje , Member Of The Rajasthan Legislative Assembly , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD