Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिला विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया को लगा झटका, एलिसे पेरी सेमीफाइनल से हुईं बाहर

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Women World Cup, Ellyse Perry, West Indies
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

वेलिंग्टन , 29 Mar 2022

Last updated on: Mar 29, 2022, 00:00 IST

छह बार की आईसीसी महिला विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को बुधवार को बेसिन रिजर्व में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले करारा झटका लगा, क्योंकि उनकी स्टार आलराउंडर एलिसे पेरी चोट के कारण बाहर हो गईं हैं। पेरी ने पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के ग्रुप मैच के दौरान चोट की शिकायत की थी, जहां वह सिर्फ तीन ओवर फेंकने के बाद मैदान से बाहर चली गईं और फिर बल्लेबाजी करने में विफल रही। ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन सोमवार तक काफी आशावादी था कि 31 वर्षीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज का सामना करने के लिए समय पर ठीक हो जाएगी, लेकिन अंतिम-चार संघर्ष तक उनमें कोई सुधार नहीं दिखा। आईसीसी ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मेग लैनिंग के हवाले से कहा, "दुर्भाग्य से वह (पेरी) फिट न होने के कारण वह सेमीफाइनल से बाहर हो गई हैं।"

उन्होंने कहा, "जाहिर तौर पर एक बड़ा झटका है, लेकिन हमें लगता है कि हमें इसे कवर करने में सक्षम हैं, क्योंकि हमारे पास कई शानदार खिलाड़ी हैं और हम कल बेहतर करने जा रहे हैं।" लैनिंग को उम्मीद है कि पेरी फाइनल के लिए फिट हो सकती हैं, अगर ऑस्ट्रेलिया बुधवार के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को मात दे दे। लैनिंग ने कहा, "हमने बहुत आगे की नहीं सोची है, अगर हम आगे बढ़ते हैं, तो हम उन्हें लेकर आकलन करते रहेंगे लेकिन टीम कल पर बहुत ध्यान केंद्रित कर रही है। मुझे यकीन है कि कल के मैच में हम बेहतर करेंगे।" युवा ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड संभवत: पेरी की जगह लेंगी, जबकि युवा तेज गेंदबाज डार्सी ब्राउन बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच से बाहर होने के बाद एक निश्चित शुरुआत कर सकती है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Women World Cup , Ellyse Perry , West Indies

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD