Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पशुपालन मंत्री कुलदीप धालीवाल ने पशुपालन के धंधे से युवाओं को जोडऩे के लिए नीति तैयार करने के लिए अधिकारियों को निर्देश किए जारी

पशुपालन के धंधे को लाभकारी बनाने के लिए मंडीकरण के ढांचे को मज़बूत किया जाएगा: कुलदीप धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस.नगर , 28 Mar 2022

Last updated on: Mar 28, 2022, 00:00 IST

पंजाब के पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने राज्य के युवाओं को पशुपालन के सहायक धंधे से जोडऩे के लिए विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि जल्द से जल्द ऐसी नीति तैयार की जाए जिससे अधिक से अधिक युवा पशुपालन के धंधे को अपनाकर अपना कारोबार शुरू कर सकें। आज यहाँ पशुपालन विभाग के मुख्य कार्यालय में अधिकारियों के साथ पहली बैठक के दौरान गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा कि चारा, फीड और दवाएँ महँगी होने के कारण पशुपालन का धंधा बहुत लाभकारी नहीं रहा।पशुपालन मंत्री ने कहा कि सस्ती मानक फीड और सस्ती दवाएँ पशुपालकों को मुहैया करवाने के लिए ठोस प्रयास किए जाएँ, जिससे इस धंधे को लाभप्रद बनाया जा सके। मंत्री ने कहा कि पशुपालन के धंधे को प्रफुल्लित करने के लिए बढिय़ा मंडीकरण का ढांचा खड़ा करने की ज़रूरत है, जिससे पशुपालक अपने पशु और मीट, दूध, अंडे आदि पदार्थ आसानी से बढिय़ा कीमतों पर बेच सकें। इस सम्बन्धी उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मंडीकरण के ढांचे को मज़बूत करने के लिए एक रोड़मैप उनके साथ साझा किया जाए, जिसको जल्द से जल्द अमली जामा पहनाया जाएगा। 

इसके साथ ही कहा कि राज्य में घोड़ों का कारोबार काफ़ी बढ़ रहा है और बहुत से लोगों ने अपने स्टड फॉर्म भी बनाए हैं। उन्होंने कहा कि घोड़ों के कारोबार में एन.आर.आई भाई भी बहुत रुचि दिखा रहे हैं। घोड़ों की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खरीद-बिक्री के लिए विभाग को विशेष नीति तैयार करने के लिए भी पशुपालन मंत्री द्वारा हिदायतें जारी की गईं।कुलदीप धालीवाल ने चिंता प्रकट करते हुए कहा कि कई बार प्राकृतिक कारणों से या कई अन्य कारणों से पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है, जिस कारण वह पशुपालन के सहायक धंधे से किनारा कर लेते हैं। उनके इस नुकसान की भरपाई के लिए विभाग द्वारा सुविधाजनक बीमा पॉलिसी तैयार करने के लिए अधिकारियों को हिदायतें जारी कीं।बैठक में अन्यों के अलावा पशुपालन विभाग की विशेष मुख्य सचिव रवनीत कौर, सचिव मालविन्दर सिंह जग्गी, संयुक्त सचिव राजपाल सिंह, वाईस चांसलर गडवासू डॉ. इन्दरजीत सिंह, निदेशक पशुपालन डॉ. एस.एस. काहलो, निदेशक डेयरी विकास कर्नैल सिंह, निदेशक मत्स्य पालन राजिन्दर कुमार कटारिया के अलावा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD