Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तर प्रदेश : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, पांच घायल

Hadsa, India, Uttar Pradesh, Bijnor, Accident,  Two Killed, Five Injured
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बिजनौर , 28 Mar 2022

Last updated on: Mar 28, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में रविवार शाम को हुए हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। हादसे मे पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, "शहर कोतवाली बिजनौर थाना क्षेत्र निवासी मोहल्ला नई बस्ती वीरेंद्र और गांव जमालपुर पठानी निवासी रोहताश पुत्र हीरा सिंह झालू कस्बे से बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहे थे। जब वह झालू मार्ग पर गांव अकबरपुर के सामने पहुंचे तो मंडावर से विवाह समारोह मे से बारातियों को लेकर वापस आ रही स्कार्पियो कार से टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई और बाइक उसके नीचे दब गई।

 हादसे को देख सड़क से गुजर रहे राहगीरों इकट्ठा हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।"सूचना पर नहटौर पुलिस मौके पर पहुंच राहगीरो की मदद से किसी तरह बाइक और स्कार्पियो सवारों को बाहर निकाला। जिसमें बाइक सवार वीरेंद्र और रोहताश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कार्पियो के चालक रहमान, मोईनुद्दीन, सलीमुद्दीन , अमीनुद्दीन गंभीर रूप घायल हो गए। सभी घायलो को एंबुलेंस 108 की मदद से चिंताजनक हालत जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी (एसएचओ)नहटौर सतेंद्र सिंह बताया, "वीरेंद्र और रोहताश पुत्र हीरा सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनो शवों कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे मे कार सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए। सभी घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भर्ती कराया गया। कार चालक के खिलाफ प्राथामिक दर्ज कराई गई।"

 

Tags: Hadsa , India , Uttar Pradesh , Bijnor , Accident , Two Killed , Five Injured

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD