Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

चीन के दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत की पुष्टि

Hadsa World, China, Plane Crash, 132 People Killed
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नैनिंग (चीन) , 27 Mar 2022

Last updated on: Mar 27, 2022, 00:00 IST

दक्षिण चीन के गुआंग्शी झुआंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 132 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान एमयू5735 विमान दुर्घटना के लिए राष्ट्रीय आपातकालीन प्रतिक्रिया मुख्यालय ने 21 मार्च को छह दिनों के खोज और बचाव प्रयासों के बाद शनिवार देर शाम एक घोषणा की। मुख्यालय के उप कमांडर और नागरिक उड्डयन प्रशासन के उप प्रमुख हू झेनजियांग ने कहा, "यहां बहुत दुख के साथ हम घोषणा करते हैं कि 21 मार्च को चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस की उड़ान एमयू5735 में सवार 123 यात्रियों और चालक दल के नौ सदस्यों की मौत हो गई है।"चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति और राज्य परिषद द्वारा की गई आवश्यकताओं के अनुसार, मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर अग्निशमन, सैनिकों, सशस्त्र पुलिस, सार्वजनिक सुरक्षा और स्वास्थ्य सहित कई विभागों के कर्मियों को संगठित किया है। अब तक डीएनए परीक्षण के जरिए विमान दुर्घटना में मारे गए 120 लोगों की पहचान की पुष्टि की जा चुकी है।

 चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस बोइंग 737 विमान, जो दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत की राजधानी कुनमिंग से रवाना हुआ और ग्वांगडोंग प्रांत की राजधानी ग्वांगझोउ को जा रहा था, सोमवार दोपहर लगभग 2:38 बजे गुआंग्शी के टेंगजिआन काउंटी के एक पहाड़ी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन के उप प्रमुख ने कहा कि, "प्लेन में बैठे लोगों और विमान के मलबे की खोज के लिए और अधिक प्रयास किए जाएंगे।"उन्होंने आगे कहा, "हम दुर्घटना से बहुत दुखी हैं। हम 132 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हैं और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।"प्रेस कांफ्रेंस में उपस्थित सभी लोगों ने विमान दुर्घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कई मलबे के टुकड़ों के अलावा, बचावकर्मियों ने एक ब्लैक बॉक्स बरामद किया है, जिसे कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर माना जा रहा है और अभी भी दूसरे ब्लैक बॉक्स या फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर की तलाश कर रहे हैं।

 

Tags: Hadsa World , China , Plane Crash , 132 People Killed

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD